प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

DCAT 2024


करेंट अफेयर्स संबंधित संभावित प्रश्न उत्तर

अंतर्राष्ट्रीय संबंध

  • 12 Jan 2024
  • 2 min read

प्रश्न1. भारतीय रक्षा क्षेत्र के विकास में अमेरिकी सहयोग के महत्त्व पर टिप्पणी कीजिये तथा बताइये कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता सुनिश्चित करने में दोनों देशों के बीच यह सहयोग किस प्रकार सहायक हो सकता है।

प्रश्न2. कतर में पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों को मृत्युदंड की सज़ा का मामला भारत और कतर के द्विपक्षीय संबंधों के साथ अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक निकायों व खाड़ी क्षेत्र के देशों के बीच भारत की कूटनीति के लिये एक बड़ी चुनौती प्रस्तुत करता है। टिप्पणी कीजिये।

प्रश्न3. शीत युद्ध के बाद वैश्विक शांति स्थापना में रूस व पश्चिमी देशों के बीच लागू शांति एवं निशस्त्रीकरण संधियों की भूमिका पर प्रकाश डालिये। वर्तमान में वैश्विक शांति व्यवस्था पर इन संधियों से सदस्य देशों के अलग होने के निर्णय के प्रभाव पर चर्चा कीजिये।

प्रश्न4. भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में चीन की बढ़ती आक्रामकता के आलोक में चीन-भूटान सीमा समाधान वार्ता के महत्त्व तथा भारत और भूटान के संबंधों पर इसके प्रभाव की समीक्षा कीजिये।

प्रश्न5. भारत-नीदरलैंड संबंधों का संक्षिप्त परिचय देते हुए विज्ञान और स्वास्थ्य के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने हेतु किये जा रहे प्रयासों पर चर्चा कीजिये।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2