प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

DCAT 2024


करेंट अफेयर्स संबंधित संभावित प्रश्न उत्तर

संवैधानिक/प्रशासनिक घटनाक्रम

  • 12 Jan 2024
  • 2 min read

प्रश्न1. भारत में ‘व्यभिचार’ के मामलों को अपराध की श्रेणी में रखने का निर्णय भारतीय सांस्कृतिक एवं सामाजिक पृष्ठभूमि में वैवाहिक संस्कार और संविधान के तहत प्रदत्त मौलिक अधिकारों के बीच द्वंद को रेखांकित करता है। समालोचनात्मक टिप्पणी कीजिये।

प्रश्न2. आधुनिक भारतीय समाज में सामान प्रतिनिधित्व के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु ‘जातियों के उप-वर्गीकरण’ के महत्त्व व इससे जुड़ी चुनौतियों की समीक्षा कीजिये।

प्रश्न3. भारत के विविधतापूर्ण समाज के विकास में बहुभाषावाद की स्वीकार्यता के महत्त्व पर चर्चा करते हुए इसके संवैधानिक संरक्षण की आवश्यकता पर चर्चा कीजिये।

प्रश्न4. भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था में पारदर्शिता एवं जनता के प्रति उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने में लोकपाल कार्यालय की भूमिका पर चर्चा कीजिये।

प्रश्न5. ओडिसा सरकार द्वारा जारी ‘फाइव टी’ (5T) नीति का संक्षिप्त परिचय दीजिये तथा राज्य में सार्वजनिक परियोजनाओं के कार्यान्वयन में प्रदर्शिता सुनिश्चित करने में इसके प्रभाव पर चर्चा कीजिये।

प्रश्न6. भारत सरकार द्वारा जारी ‘डिजिटल विज्ञापन नीति, 2023’ के प्रमुख प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए बताइये कि जनता के बीच सरकार की पहुँच को मज़बूत करने में यह किस प्रकार सहायक हो सकती है।

प्रश्न7. हाल के वर्षों में वित्तीय नीतियों से जुड़े मतभेद केंद्र व राज्य सरकार के बीच तनाव का प्रमुख कारण रहे हैं। टिप्पणी कीजिये।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow