वर्ल्ड वेल्थ रिपोर्ट, 2024 | 10 Jun 2024

स्रोत: द हिंदू

कैपजेमिनी वर्ल्ड वेल्थ रिपोर्ट (Capgemini World Wealth Report) के अनुसार, भारत के उच्च निवल मूल्य वाले व्यक्तियों (High Net-Worth Individuals- HNWI) की संख्या वर्ष 2022 की तुलना में 2023 में 12.2% बढ़ी है। देश में अब 3.589 मिलियन उच्च निवल मूल्य वाले व्यक्ति हैं।

  • भारत के HNWI की वित्तीय संपत्ति वर्ष 2023 में 12.4% बढ़कर 1,445.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गई, जो 2022 में 1,286.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर थी।
  • वैश्विक स्तर पर वर्ष 2023 में HNWI की संपत्ति और जनसंख्या में क्रमशः 4.7% और 5.1% की वृद्धि होने का अनुमान है।
  • वर्ष 2023 में भारत:
    • भारत की बेरोज़गारी दर वर्ष 2023 में घटकर 3.1 प्रतिशत हो गई, जो वर्ष 2022 में 7 प्रतिशत थी। 
    • बाज़ार पूंजीकरण में 29.0% की वृद्धि हुई, जबकि वर्ष 2022 में इसमें 6% की वृद्धि हुई थी।
    • सकल घरेलू उत्पाद के प्रतिशत के रूप में देश की राष्ट्रीय बचत वर्ष 2022 के 29.9 प्रतिशत की तुलना में वर्ष 2023 में बढ़कर 33.4 प्रतिशत हो गई।
  • HNWI वे हैं जिनके पास 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर या उससे अधिक की निवेश योग्य परिसंपत्तियाँ हैं, जिनमें उनका प्राथमिक निवास, संग्रहणीय वस्तुएँ, उपभोग्य वस्तुएँ और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएँ शामिल नहीं हैं।

अधिक पढ़ें: भारत में अत्यंत उच्च निवल मूल्य वाले व्यक्ति