प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

विश्व की दुर्लभतम व्हेल

  • 17 Jul 2024
  • 2 min read

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस 

हाल ही में न्यूज़ीलैंड की संरक्षण एजेंसी ने दक्षिण द्वीप के समुद्र तट पर एक जीव के पाए जाने की घोषणा की जो कि संभवतः एक स्‍पेड-टूथ व्हेल (Spade-Toothed Whale) है और यह न्यूज़ीलैंड के वैज्ञानिकों के लिये एक बड़ी सफलता हो सकती है।

  • स्‍पेड-टूथ व्हेल को विश्व में सबसे दुर्लभ माना जाता है और इन्हें अभी तक सजीव अवस्था में नहीं पाया गया है जिसका अर्थ यह है कि विशाल दक्षिणी प्रशांत महासागर में उनकी संख्या, आहार तथा पर्यावास के संबंध में स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है।
    • पहली स्‍पेड-टूथ व्हेल की अस्थियाँ वर्ष 1872 में न्यूज़ीलैंड के पिट द्वीप पर पाई गई थीं।
  • उक्त व्हेल को जल धारा के प्रवाह के कारण समुद्र के किनारे पाया गया जिसकी थूथन की लंबाई पाँच मीटर है और उसके रंग पैटर्न तथा कपाल, चोंच व दंत के आकार की मदद से इसकी पहचान की गई
    • शोधककर्त्ता स्थानीय माओरी जनजातियों के साथ मिलकर यह निर्धारित करेंगे कि इसका अध्ययन किस प्रकार किया जाएगा।
  • न्यूज़ीलैंड के मूल निवासियों द्वारा व्हेल को पवित्र टाओंगा (Taonga) की संज्ञा दी जाती है तथा पूर्व में की गई संधियों में व्हेल को "लीगल पर्सन" के रूप में मान्यता प्रदान की गई थी। हालाँकि वैश्विक स्तर पर व्हेल के संबंध में ऐसी मान्यता विधिक रूप बाध्यकारी नहीं हैं।
  • IUCN स्थिति: डेटा डिफिशिएंट (DD)

discovered_whale_in_New_Zealand

और पढ़ें: स्पर्म व्हेल

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2