प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

विश्व जनसंख्या दिवस 2024

  • 11 Jul 2024
  • 2 min read

स्रोत: द हिंदू

विश्व जनसंख्या दिवस हर साल 11 जुलाई को वैश्विक जनसंख्या मुद्दों और प्रजनन स्वास्थ्य तथा अधिकारों के महत्त्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिये मनाया जाता है। इसकी स्थापना वर्ष 1989 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा की गई थी।

  • इतिहास:
    • वर्ष 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम ने जनसंख्या संबंधी मुद्दों की तात्कालिकता और महत्त्व पर वैश्विक ध्यान आकर्षित करने के लिये 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में नामित करने का प्रस्ताव रखा।
    • UNDP 11 जुलाई 1987 को "पाँच अरब दिवस" ​​द्वारा बनाई गई सार्वजनिक रुचि और जागरूकता से प्रेरित था, जब दुनिया की आबादी 5 अरब तक पहुँच गई थी।
  • विषयवस्तु (Theme):
    • इस वर्ष 2024 विश्व जनसंख्या दिवस का विषय है "किसी को पीछे न छोड़ें, सभी की गिनती करें (Leave no one behind, count everyone)"।
  • वर्ष 2011 में, वैश्विक जनसंख्या 7 बिलियन के आँकड़े तक पहुँच गई, वर्ष 2021 में यह लगभग 7.9 बिलियन है और वर्ष 2030 में इसके लगभग 8.5 बिलियन, वर्ष 2050 में 9.7 बिलियन और 2100 में 10.9 बिलियन तक बढ़ने की उम्मीद है।
    • संयुक्त राष्ट्र के विश्व जनसंख्या डैशबोर्ड के अनुसार, वर्ष 2024 तक भारत की जनसंख्या 1.428 अरब से कुछ अधिक होगी।

और पढ़ें: विश्व जनसंख्या दिवस

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2