विश्व चिकित्सा और स्वास्थ्य खेल | 25 Jun 2024

स्रोत: पी.आई.बी.

हाल ही में चार सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (Armed Forces Medical Service - AFMS) अधिकारियों ने फ्राँस के सेंट-ट्रोपेज़ में आयोजित 43वें विश्व चिकित्सा और स्वास्थ्य खेलों में रिकॉर्ड 32 पदक जीतकर भारत को गौरवान्वित किया है।

  • विश्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य खेलों को स्वास्थ्य पेशेवरों के लिये ओलंपिक खेल भी कहा जाता है।
  • यह चिकित्सा समुदाय के भीतर सबसे प्रतिष्ठित वैश्विक खेल आयोजन है। विश्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य खेलों की विरासत 1978 से चली आ रही है।
  • इस आयोजन में हर साल 50 से अधिक देशों के 2500 से अधिक प्रतिभागी भाग लेते हैं।
  • लेफ्टिनेंट कर्नल संजीव मलिक, मेजर अनीश जॉर्ज, कैप्टन स्टीफन सेबेस्टियन और कैप्टन डानिया जेम्स ने इस आयोजन में 19 स्वर्ण पदक, 09 रजत पदक और 04 कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया।