जयपुर शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 7 अक्तूबर से शुरू   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस

  • 10 Oct 2024
  • 3 min read

स्रोत: पी.आई.बी.

ऑटिज्म, सेरेब्रल पाल्सी, मानसिक मंदता (बौद्धिक दिव्यांगता) और बहु-दिव्यांगता से ग्रसित लोगों के कल्याण के लिये राष्ट्रीय ट्रस्ट ने विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस (WCPD) के अवसर पर एक राष्ट्रीय बैठक का आयोजन किया, जिसमें सेरेब्रल पाल्सी (CP) से ग्रसित लोगों के लिये नवाचार और समावेशन पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

  • WCPD (प्रत्येक वर्ष 6 अक्तूबर) एक वैश्विक आंदोलन है, जो वर्ष 2012 में आरंभ हुआ, यह समाज में समान अधिकार, पहुँच और अवसरों का समर्थन करने के लिये 100 से अधिक देशों के मस्तिष्क पक्षाघात से पीड़ित व्यक्तियों को एकजुट करता है।
    • वर्ष 2024 में WCPD का विषय "विशिष्ट CP" है, जो इस बात पर बल देता है कि किसी व्यक्ति की दिव्यांगता उसकी संपूर्ण पहचान को परिभाषित नहीं करती है।
  • CP विकारों का एक समूह है, जो असामान्य मस्तिष्क विकास या क्षति के कारण गति, संतुलन और मुद्रा को प्रभावित करता है। यह सबसे आम दिव्यांगता है, जिसके लक्षण व्यक्तियों में काफी भिन्न होते हैं।
    • कारण: CP का अधिकांश भाग (85-90%) जन्मजात होता है, जो जन्म से पहले (मस्तिष्क के विकास के दौरान) या जन्म के दौरान होता है। हालाँकि CP कम सामान्य है, जो प्रायः जन्म के बाद संक्रमण या सिर की चोटों से संबंधित है।
  • उपचार: यह एक स्थायी, गैर-प्रगतिशील स्थिति है, जिसका कोई उपचार नहीं है, लेकिन उपचार से लक्षणों, कार्यप्रणाली और जीवन की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है। 
  • राष्ट्रीय ट्रस्ट, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत एक वैधानिक निकाय है, जिसकी स्थापना "ऑटिज्म, सेरेब्रल पाल्सी, मानसिक मंदता और बहु दिव्यांगता वाले व्यक्तियों के कल्याण के लिये राष्ट्रीय ट्रस्ट" अधिनियम (1999) के तहत की गई थी।
    • इसका उद्देश्य एक समावेशी समाज का निर्माण करना है, जो दिव्यांग व्यक्तियों को सम्मान और समान अधिकारों के साथ स्वतंत्र रूप से रहने के लिये सशक्त बनाता है।

और पढ़ें…

विकलांग व्यक्तियों को सशक्त बनाना

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2