WHO ने मंकीपॉक्स को PHEIC घोषित किया | 19 Aug 2024

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस

विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization-WHO) ने विशेष रूप से कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) और पड़ोसी अफ्रीकी देशों में मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि के कारण एमपॉक्स (मंकीपॉक्स) को अंतर्राष्ट्रीय चिंता से जुड़ा सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (Public Health Emergency of International Concern-PHEIC) घोषित किया है।

  • इस वर्ष 10 अफ्रीकी देशों में इस बीमारी की उपस्थिति दर्ज की है, जिनमें से 96% से अधिक मामले कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में पाए गए हैं। क्लेड 1बी (clade 1b) नामक एक नए वायरस स्ट्रेन की उत्पत्ति विशेष रूप से चिंता का विषय है जो मुख्य रूप से यौन संपर्क के माध्यम से संचरित होता है।
    • एक अन्य वायरस स्ट्रेन क्लेड (Ia), जो विभिन्न संचरण माध्यमों से अधिकांशतः बच्चों में प्रसारित हो रहा है, का मूल्यांकन भी उच्च जोखिम वाले वायरस के रूप में किया गया
  • PHEIC पदनाम अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियम (IHR, 2005) के अंतर्गत चेतावनी का उच्चतम स्तर है, जो रोग के अफ्रीका से बाहर फैलने की संभावना को दर्शाता है। 
    • दो वर्षों में यह दूसरी बार है जब एमपॉक्स को वैश्विक आपातकाल घोषित किया गया है।
  • एमपॉक्स एक वायरल (विषाणु जनित) बीमारी है जो मंकीपॉक्स नामक वायरस के कारण होती है, यह ऑर्थोपॉक्सवायरस (Orthopoxvirus) वर्ग से संबंधित है। इसके दो अलग-अलग क्लेड मौजूद हैं: क्लेड I और क्लेड II
  • लक्षण: इसके लक्षणों में त्वचा पर लाल चकत्ते या श्लैष्मिक घाव (Mucosal Lesions) शामिल हैं, जो 2-4 सप्ताह तक रह सकते हैं साथ ही बुखार, सिरदर्द, माँसपेशियों में दर्द, पीठ दर्द, और लसिका ग्रंथियों में सूजन भी हो सकती है।
  • संचरण: यह किसी संक्रामक व्यक्ति के साथ शारीरिक संपर्क, दूषित पदार्थों या संक्रमित पशुओं के साथ संपर्क में आने से मनुष्यों में संचरित हो सकता है।
  • रोकथाम: एमपॉक्स से पीड़ित व्यक्ति के साथ शारीरिक संपर्क में आने से बचाव कर एमपॉक्स को रोका जा सकता है। टीकाकरण जिसमें JYNNEOS® वैक्सीन भी शामिल हो, जोखिमग्रस्त लोगों को बचाने में मदद कर सकता है। 
  • उपचार: एमपॉक्स से पीड़ित व्यक्तियों को अलग रखा जाना चाहिये। एमपॉक्स के उपचार के लिये टेकोविरिमैट (Tecovirimat) जैसे विभिन्न एंटीवायरल का उपयोग किया गया है और इस संदर्भ में अध्ययन जारी है।

और पढ़ें: एमपॉक्स वायरस