नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:



डेली अपडेट्स

प्रारंभिक परीक्षा

वालेस लाइन

  • 05 Mar 2025
  • 4 min read

स्रोत: द हिंदू

चर्चा में क्यों?

19वीं शताब्दी में अल्फ्रेड वालेस ने एशिया तथा ऑस्ट्रेलिया के बीच प्रजातियों की संरचना में परिवर्तन पर प्रकाश डाला, जिसे अब वालेस रेखा के रूप में जाना जाता है। 

वालेस रेखा क्या है?

  • परिचय: वालेस रेखा, एशिया एवं ऑस्ट्रेलिया के विशिष्ट जीव-जंतुओं वाले क्षेत्रों को अलग करने वाली एक काल्पनिक सीमा है।
    • यह जैव भौगोलिक विभाजन की एक प्रमुख रेखा है, जिसमें दोनों ओर प्रजातियों में काफी अंतर देखने को मिलता है।
  • भौगोलिक स्थिति: यह मकास्सर जलडमरूमध्य से होकर गुजरती है, जो बोर्नियो के पूर्वी तट और सुलावेसी के पश्चिमी तट के बीच स्थित है।
    • यह बाली और लोम्बोक के बीच फैला हुआ है तथा सुंडा एवं साहुल महाद्वीपीय तटों को अलग करता है।

Wallace_Line

  • प्रजाति वितरण: वालेस लाइन के पश्चिम ( बाली, बोर्नियो, जावा और मुख्य भूमि एशिया), जीवों में बंदर, वानर, गैंडे, गिलहरी, बाघ और हॉर्नबिल शामिल हैं, जो एशियाई पारिस्थितिकी तंत्र की विशेषता है।
    • ट्री कंगारू, कॉकटू और मधुमक्खी खाने वाले पक्षी वालेस लाइन (लोम्बोक, सुलावेसी, तिमोर और ऑस्ट्रेलिया) के पूर्व में पाए जाने वाले वन्य जीवों में से हैं, जो ऑस्ट्रेलियाई पर्यावरण से जुड़े हुए हैं।
  • वालेसिया क्षेत्र: वालेस लाइन और वेबर लाइन (पूर्व में एक अन्य जीव-जंतु सीमा) के बीच का क्षेत्र वालेसिया के नाम से जाना जाता है तथा इसमें सुलावेसी, फ्लोरेस, लोम्बोक और तिमोर जैसे द्वीप शामिल हैं।
    • पृथक वैलेसियन द्वीपों में पास के महाद्वीपों की तुलना में निम्न जैव विविधता है, लेकिन यहाँ कोमोडो ड्रैगन, बेबीरुसा और विशाल मधुमक्खियों जैसी अनोखी प्रजातियाँ पाई जाती हैं।
    • टार्सियर्स और एनोआस जैसी एशियाई प्रजातियों और बौने कस्कस जैसे ऑस्ट्रेलियाई मर्सुपियाल्स जानवर सुलावेसी में पाए जाते है। 
  • गठन का कारण: 
    • महाद्वीपीय विस्थापन: लगभग 85 मिलियन वर्ष पूर्व, ऑस्ट्रेलिया अंटार्कटिका से अलग होकर उत्तर की विस्थापित हो गया, जिससे प्रजातियाँ अलग-थलग पड़ गईं और स्वतंत्र विकास को बढ़ावा मिला।
    • गहरे महासागरीय अवरोध: यह मकास्सर जलडमरूमध्य जैसे गहरे जलक्षेत्र से जुड़ा है, जो हिमयुग के दौरान भी जलमग्न रहा, जिससे एशिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच प्रजातियों की आवाजाही सीमित हो गई।
    • भूवैज्ञानिक जलवायु परिवर्तन: अपनी-अपनी जलवायु के अनुकूल एशियाई और ऑस्ट्रेलियाई प्रजातियों को रेखा के दोनों ओर प्रवास करने में कठिनाई हुई। 

  UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न  

प्रिलिम्स

प्रश्न. निम्नलिखित द्वीपों के युग्मों में से कौन-सा एक 'दश अंश जलमार्ग' द्वारा आपस में पृथक किया जाता है? (2014)

(a) अंडमान एवं निकोबार
(b) निकोबार एवं सुमात्रा
(c) मालदीव एवं लक्षद्वीप
(d) सुमात्रा एवं जावा

उत्तर: (a)

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2