प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

भारतीय नौसेना के जहाज़ों का मलेशिया दौरा

  • 17 May 2024
  • 2 min read

हाल ही में भारतीय नौसेना के जहाज़ों INS दिल्ली तथा INS शक्ति ने भारतीय नौसेना की परिचालन तैनाती के हिस्से के रूप में कोटा किनाबालु, मलेशिया का दौरा किया। इस यात्रा का उद्देश्य कई कार्यक्रमों और गतिविधियों के माध्यम से भारत तथा मलेशिया के बीच मित्रता एवं सहयोग को मज़बूत करना है।

  • भारतीय नौसेना के जहाज़ दोनों नौसेनाओं के बीच अंतरसंचालनीयता को बढ़ाने के लिये रॉयल मलेशियाई नौसेना के जहाज़ों के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास (MPX)/PASSEX में भाग लिया।
    • INS दिल्ली पहला स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और निर्मित प्रोजेक्ट-15 श्रेणी का निर्देशित मिसाइल विध्वंसक है, जबकि INS शक्ति एक फ्लीट सपोर्ट जहाज़ है, जो भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में शामिल है।
  • भारत-मलेशिया संबंध
    • मलक्का जलडमरूमध्य तथा दक्षिण चीन सागर जैसे व्यस्त समुद्री मार्गों से घिरा मलेशिया, भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का एक प्रमुख स्तंभ भी है और साथ ही यह भारत की समुद्री संचार रणनीतियों के लिये भी महत्त्वपूर्ण है।
    • भारत एवं मलेशिया ने व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। CECA के समान ही यह एक मुक्त व्यापार समझौता है।
    • भारत एवं मलेशिया के मध्य संयुक्त रक्षा अभ्यास:
      • थल सेना: हरिमाउ शक्ति अभ्यास
      • वायु सेना: उदार शक्ति अभ्यास
      • नौसेना: समुद्र लक्ष्मण अभ्यास

और पढ़ें:  भारत-मलेशिया रक्षा

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow