वानुआतु का निवेश द्वारा नागरिकता कार्यक्रम | 10 Mar 2025
स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस
वानुआतु के निवेश द्वारा नागरिकता (जिसे आमतौर पर "गोल्डन पासपोर्ट" के रूप में जाना जाता है) कार्यक्रम का उद्देश्य धनी व्यक्तियों को पासपोर्ट खरीदने की सुविधा प्रदान करना है, जिससे सुरक्षा और पारदर्शिता के संबंध में चिंताओं को बढ़ावा मिलता है।
- वानुआतु का निवेश द्वारा नागरिकता कार्यक्रम: इसका आशय व्यक्तियों को देश की अर्थव्यवस्था में प्रमुख वित्तीय योगदान देने के क्रम में देश की नागरिकता प्राप्त करने की अनुमति देना है।
- हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2025 के अनुसार, वानुआतु का पासपोर्ट 53वें स्थान (चीन 59वें और भारत 80वें स्थान पर) पर है, जो 113 देशों के संदर्भ में वीज़ा-मुक्त पहुँच प्रदान करता है।
- टैक्स हेवेन के रूप में, वानुआतु में कोई व्यक्तिगत आयकर, पूंजीगत लाभ कर, उत्तराधिकार कर नहीं है, जिससे यह उच्च-निवल-मूल्य वाले व्यक्तियों के लिये आकर्षक बन गया है।
- वानुआतु: दक्षिण प्रशांत महासागर में एक द्वीप राष्ट्र, जिसमें 83 द्वीप हैं और यह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व और न्यूज़ीलैंड के उत्तर में स्थित है। इसकी राजधानी पोर्ट विला है।
- यह माउंट यासुर जैसे सक्रिय ज्वालामुखियों का घर है, वानुआतु में प्रायः ज्वालामुखी गतिविधियाँ होती रहती हैं।
- चिंताएँ: अपराधी और धोखेबाज लोग जाँच से बचने और वैश्विक बाज़ारों तक पहुँच बनाने के लिये वानुआतु की नागरिकता हासिल कर लेते हैं।
- ब्रिटेन और यूरोपीय संघ जैसे देशों ने इस योजना को धन शोधन और कर चोरी का संभावित प्रवेश द्वार बताया है।
- भारत में नागरिकता: भारतीय संविधान (अनुच्छेद 5-11) नागरिकता को परिभाषित करता है। भारत केवल वित्तीय योगदान के आधार पर नागरिकता प्रदान नहीं करता है।
और पढ़ें: टैक्स हेवेन के रूप में साइप्रस