रैपिड फायर
ट्रोपेक्स-25
- 11 Feb 2025
- 2 min read
स्रोत: पी.आई.बी
भारतीय नौसेना के कैपस्टोन थिएटर लेवल ऑपरेशनल एक्सरसाइज (ट्रोपेक्स) का 2025 संस्करण अभ्यास हिंद महासागर क्षेत्र (IRO) में 25 जनवरी - 25 मार्च तक तीन महीने की अवधि में आयोजित किया जा रहा है।
- ट्रोपेक्स: यह भारतीय नौसेना का द्विवार्षिक और सबसे बड़ा समुद्री अभ्यास है जो सेना, वायु सेना और तटरक्षक बल की भागीदारी से समुद्री खतरों के खिलाफ संयुक्त अभियानों को मज़बूत करता है।
- उद्देश्य: भारतीय नौसेना के युद्ध कौशल को मान्य करना तथा चीन जैसे देशों द्वारा उत्पन्न पारंपरिक, असममित और संकर समुद्री खतरों के प्रति एकीकृत प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना।
- 360 से अधिक युद्धपोतों और पनडुब्बियों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी नौसेना चीन, हर समय हिंद महासागर क्षेत्र में 7-8 नौसैनिक जहाज़ों और जासूसी जहाज़ों को तैनात रखता है।
- चरण: यह अभ्यास बंदरगाह और समुद्र दोनों में विभिन्न चरणों में युद्ध संचालन, साइबर और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध संचालन, संयुक्त कार्य चरण तथा संयुक्त अभ्यास (एम्फेक्स) के दौरान लाइव हथियार फायरिंग के विभिन्न पहलुओं को एकीकृत करते हुए आयोजित होता है।
- उद्देश्य: भारतीय नौसेना के युद्ध कौशल को मान्य करना तथा चीन जैसे देशों द्वारा उत्पन्न पारंपरिक, असममित और संकर समुद्री खतरों के प्रति एकीकृत प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना।