तिमोर-लेस्ते ने किया राष्ट्रपति मुर्मू को सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान | 12 Aug 2024

स्रोत: पी.आई.बी

हाल ही में तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति होर्ता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सार्वजनिक सेवा, शिक्षा और महिला सशक्तीकरण में उनके योगदान को मान्यता देते हुए, ग्रैंड-कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते से सम्मानित किया। 

  • राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री गुस्माओ ने सांस्कृतिक आदान-प्रदान, प्रसार भारती तथा तिमोर-लेस्ते रेडियो एवं टेलीविज़न (RTTL) के बीच सहयोग व राजनयिक, आधिकारिक तथा सेवा पासपोर्ट के लिये वीज़ा छूट को शामिल करने वाले तीन समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किये

पूर्वी तिमोर:

  • पूर्वी तिमोर जिसे तिमोर-लेस्ते के नाम से भी जाना जाता है, दक्षिण-पूर्व में तिमोर सागर, उत्तर में वेटार जलडमरूमध्य, उत्तर-पश्चिम में ओम्बाई जलडमरूमध्य और दक्षिण-पश्चिम में पश्चिमी तिमोर (इंडोनेशियाई प्रांत पूर्वी नुसा तेंगारा का हिस्सा) से घिरा है।
  • पूर्वी तिमोर में तिमोर द्वीप का पूर्वी आधा हिस्सा शामिल है, जिसका पश्चिमी आधा हिस्सा इंडोनेशिया का हिस्सा है।
  • पूर्वी तिमोर, जिसे 18वीं शताब्दी में पुर्तगाल ने उपनिवेश बनाया था, पुर्तगाल के शासन के बाद वर्ष 1975 में इंडोनेशिया द्वारा कब्ज़ा कर लिया गया, जिसके कारण यहाँ स्वतंत्रता के लिये एक लंबा संघर्ष चला।
  • वर्ष 1999 में संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में हुए जनमत संग्रह में, पूर्वी तिमोरियों ने स्वतंत्रता के लिये  मतदान किया, जिसके कारण शांति सेना के हस्तक्षेप तक हिंसा जारी रही और वर्ष 2002 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा देश को आधिकारिक रूप से मान्यता दी गई।
  • पूर्वी तिमोर ने आसियान की सदस्यता के लिये आवेदन किया है और वर्तमान में पर्यवेक्षक का दर्ज़ा रखता है।

और पढ़ें: पूर्वी तिमोर