प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

तरंग शक्ति-2024

  • 18 Jun 2024
  • 2 min read

स्रोत:द हिंदू 

अगस्त 2024 में भारत तरंग शक्ति-2024 नामक अपने पहले बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास का आयोजन करेगा, जिसमें 10 देश भाग लेंगे तथा इसमें कुछ अन्य पर्यवेक्षक के रूप में शामिल होंगे। 

  • यह अमेरिका द्वारा आयोजित रेड फ्लैग अभ्यास से प्रेरित है
  • इसका आयोजन दो चरणों में होगा, जिसका पहला चरण दक्षिण भारत में और दूसरा पश्चिम में होगा।
  • इसमें ऑस्ट्रेलिया, फ्राँस, जर्मनी, जापान, स्पेन, संयुक्त अरब अमीरात, यूनाइटेड किंगडम तथा संयुक्त राज्य अमेरिका के भाग लेने की आशा है
  • इसमें जर्मनी द्वारा A-400M विमान का प्रदर्शन किया जाएगा। इसे मध्यम परिवहन विमान की श्रेणी में खुले टेंडर के संभावित विकल्प के रूप में माना जा रहा है
  • हाल ही में भारतीय वायु सेना (IAF) ने अलास्का में 4 से 14 जून 2024 तक हवाई अभ्यास रेड फ्लैग, 2024 के दूसरे संस्करण में भाग लिया।
    • सिंगापुर तथा अमेरिकी विमानों के साथ भारतीय राफेल भी संयुक्त अभ्यास में शामिल हुआ। इन आयोजित मिशनों में आक्रामक काउंटर एयर और एयर डिफेंस भूमिकाओं में लार्ज फोर्स एंगेजमेंट के एक भाग के रूप में बियॉन्ड विजुअल रेंज युद्ध अभ्यास शामिल थे।

और पढ़ें… गगन शक्ति-2024 

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow