जयपुर शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 7 अक्तूबर से शुरू   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

सस्त्र रामानुजन पुरस्कार 2024

  • 03 Oct 2024
  • 2 min read

स्रोत: द हिंदू 

हाल ही में वर्ष 2024 का सस्त्र रामानुजन पुरस्कार जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, अमेरिका के अलेक्जेंडर डन (Alexander Dunn) को प्रदान किया गया। 

  • डन ने मॉड्यूलर फॉर्म, हाफ-इंटीग्रल वेट फॉर्म (half-integral weight form), मेटाप्लेक्टिक फॉर्म और अभाज्य संख्याओं और पूर्णांक विभाजनों के साथ उनके संबंधों के अध्ययन में महत्त्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

सस्त्र रामानुजन पुरस्कार:

  • इसकी स्थापना वर्ष 2005 में हुई थी, यह शनमुघा कला, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान अकादमी (SASTRA) विश्वविद्यालय, तमिलनाडु द्वारा दिया गया था।
  • इसमें 10,000 अमेरिकी डॉलर का नकद पुरस्कार राशि शामिल है। 
  • यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष 32 वर्ष या उससे कम आयु के गणितज्ञों को असाधारण योगदान के लिये विशेष रूप से श्रीनिवास रामानुजन के कार्य से प्रेरित क्षेत्रों में, प्रदान किया जाता है।

श्रीनिवास रामानुजन:

  • उनका जन्म 22 दिसंबर 1887 को तमिलनाडु में हुआ था, उन्होंने संख्या सिद्धांत, दीर्घवृत्तीय कार्यों, विभाजन सिद्धांत और हाइपरज्यामितीय शृंखला में अग्रणी योगदान दिया। 
  • वर्ष 1913 में जी.एच. हार्डी ने उनकी प्रतिभा को पहचाना, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें कैम्ब्रिज में कार्य करने का अवसर मिला।

अधिक पढ़ें: श्रीनिवास रामानुजन

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2