रैपिड फायर
SARAT संस्करण 2
- 08 Feb 2025
- 2 min read
स्रोत: पी.आई.बी
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने हिंद महासागर में खोज एवं बचाव दक्षता बढ़ाने के लिये SARAT (खोज एवं बचाव सहायता उपकरण) संस्करण 2 लॉन्च किया।
- प्रमुख संवर्द्धन: अधिक सटीक खोज क्षेत्र, निर्यात योग्य खोज डेटा और उन्नत विज़ुअलाइज़ेशन, और भविष्य के उन्नयन (जैसे, सतही धारा और वायु पूर्वानुमान की सटीकता)।
- SARAT: यह एक उपग्रह-आधारित चेतावनी प्रणाली है जो समुद्र में दूरस्थ या उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में जहाज़ों, विमानों और व्यक्तियों की सहायता करती है।
- इसे मेक इन इंडिया पहल के एक भाग के रूप में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (MoES) के अंतर्गत ESSO-INCOIS द्वारा विकसित किया गया है।
प्रमुख विशेषताऐं:
- अनुकूलन योग्य ट्रैकिंग: 60 प्रकार की वस्तुओं को ट्रैक करता है, जिनमें लोग, राफ्ट, नाव और विमान शामिल हैं।
- सटीक पूर्वानुमान: वायु, धाराओं और उच्च-आवृत्ति (HF) रडार माप का उपयोग करके 10 दिनों तक के खोज क्षेत्रों का पूर्वानुमान।
- उपयोगकर्त्ता-अनुकूल इंटरफेस: इंटरैक्टिव मानचित्र, SMS/ईमेल अलर्ट और मछुआरों के लिये स्थानीय भाषा समर्थन।
- यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त शीर्ष सुनामी सेवा प्रदाता INCOIS , समुद्री आपदा प्रबंधन और पूर्व चेतावनी में विशेषज्ञता रखता है।
- INCOIS को आपदा प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिये सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2025 (संस्थागत श्रेणी) से सम्मानित किया गया है।