संपूर्णता अभियान | 05 Jul 2024

स्रोत: पी.आई.बी.

नीति आयोग ने 4 से 30 सितंबर 2024 तक 3 महीने का 'संपूर्णता अभियान' शुरू किया है।

  • इसका उद्देश्य आकांक्षी ज़िलों में 6 चिन्हित संकेतकों और आकांक्षी ब्लॉकों में 6 संकेतकों में संतृप्ति प्राप्त करना है।
  • आकांक्षी जिले/ब्लॉक भारत के वे जिले/ब्लॉक हैं, जो खराब सामाजिक-आर्थिक संकेतकों से प्रभावित हैं।

आकांक्षी जिला कार्यक्रम (ADP) और आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (ABP)

कार्यक्रम

आकांक्षी जिला कार्यक्रम(ADP)

आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (ABP)

प्रारंभ

2018

2023 

उद्धेश्य

देश भर के 112 ज़िलों में शीघ्रतापूर्वक एवं प्रभावी परिवर्तन लाना

देश भर के 500 ब्लॉकों (329 ज़िलों) में आवश्यक सरकारी सेवाओं की संतृप्ति के लिये

विषय-वस्तु (Themes)

  • स्वास्थ्य एवं पोषण
  • शिक्षा
  • कृषि एवं जल संसाधन
  • वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास
  • बुनियादी ढांँचा
  • स्वास्थ्य एवं पोषण
  • शिक्षा
  • कृषि एवं संबद्ध सेवाएँ
  • बुनियादी अवसंरचना
  • सामाजिक विकास

संकेतकों की संख्या

81

40

और पढ़ें: आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम