रस्किन बॉन्ड को साहित्य अकादमी फेलोशिप | 18 May 2024

स्रोत: द हिंदू 

चर्चा में क्यों? 

प्रख्यात भारतीय लेखक रस्किन बॉन्ड को साहित्य अकादमी फेलोशिप से सम्मानित किया गया है, जो साहित्य अकादमी द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान है।

रस्किन बॉन्ड का साहित्य में क्या योगदान है?

  • 19 मई, 1934 को कसौली, हिमाचल प्रदेश में जन्मे बॉन्ड का 50 वर्षों से अधिक का शानदार लेखन कॅरियर रहा है। उन्होंने लघु कथाएँ, उपन्यास, नॉन-फिक्शन, रोमांस और बच्चों की किताबें सहित विभिन्न शैलियों में लिखा है।
  • उल्लेखनीय कार्य: वैली में वैग्रेंट्स, वंस अपॉन अ मॉनसून टाइम, एंग्री रिवर, स्ट्रेंजर्स इन द नाइट, ऑल रोड्स लीड टू गंगा, टेल्स ऑफ फोस्टरगंज, लेपर्ड ऑन द माउंटेन और टू मच ट्रबल।
  • बॉन्ड को 2021 में अकादमी के सर्वोच्च सम्मान का प्राप्तकर्त्ता नामित किया गया था।

साहित्य अकादमी फेलोशिप

  • साहित्य अकादमी द्वारा भारतीय साहित्य में महत्त्वपूर्ण योगदान के सम्मान में तथा अंतर्राष्ट्रीय विद्वानों को भारतीय साहित्य एवं संस्कृति पर शोध करने हेतु प्रोत्साहित करने के लिये चार प्रकार की फैलोशिप प्रदान की जाती है।

      फेलोशिप 

          विवरण

साहित्य अकादमी फेलोशिप

  • भारत में सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान, "भारतीय साहित्य के अमर व्यक्तित्व" को प्रदान किया जाता है।
  • किसी भी समय केवल 21 अध्येता ही चुने जा सकते हैं।

साहित्य अकादमी मानद फेलोशिप

  • गैर-भारतीय विद्वान जिन्होंने भारतीय साहित्य में महत्त्वपूर्ण  योगदान दिया है।
  • किसी भी समय 10 मानद अध्येताओं तक सीमित।

प्रेमचंद फेलोशिप 

  • भारत के अलावा दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) देशों के रचनात्मक लेखकों को भारतीय साहित्य एवं संस्कृति पर शोध करने हेतु।
  • मुंशी प्रेमचंद की 125वीं जयंती के दौरान वर्ष 2005 में शुरुआत।
  • 1-3 महीने के लिये सहायता राशि, यात्रा और आवास की सुविधा।

आनंद कुमारस्वामी फेलोशिप

  • साहित्यिक परियोजनाओं में लगे एशियाई विद्वानों (भारतीयों को छोड़कर) के लिये।
  • वर्ष 1996 में स्थापित, 2005 में पुनर्जीवित।
  • प्रेमचंद फेलोशिप के समान सहायता।

और पढ़ें:  साहित्य अकादमी पुरस्कार 2023

  UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष प्रश्न  

प्रिलिम्स:

प्रश्न. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: (2009)

  1. राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की स्थापना वर्ष 1959 में संगीत नाटक अकादमी द्वारा की गई थी। 
  2. साहित्य अकादमी द्वारा किसी लेखक को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान उसे अपना फेलो चुनकर दिया जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1 
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों 
(d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (c)