रुद्रम-II | 03 Jun 2024

स्रोत: द हिंदू

हाल ही में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (Defence Research and Development Organisation- DRDO) ने सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमान से हवा-से-सतह पर मार करने वाली रुद्रम-II मिसाइल का ओडिशा के तट पर सफलतापूर्वक परीक्षण किया। 

  • रुद्रम-II एक स्वदेशी रूप से विकसित ठोस ईंधन से चलने वाली वायु-प्रक्षेपित मिसाइल प्रणाली है, जो हवा-से-सतह पर मार करने में सक्षम है।
    • यह शत्रु के कई प्रकार के हथियारों को नष्ट कर सकती है
    • यह भारत की हवाई सुरक्षा और रक्षा तैयारियों को मज़बूती प्रदान करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा ‘शक्ति गुणक' के रूप में भी कार्य करेगा।
  • इसके प्रदर्शन का मूल्यांकन इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सिस्टम, रडार और टेलीमेट्री स्टेशनों सहित उन्नत रेंज ट्रैकिंग उपकरणों का उपयोग करके किया गया।
  • विशेषताएँ:
    • मारक क्षमता: 300 किलोमीटर तक
    • गति: मैक 5.5 तक 
    • पेलोड क्षमता: 200 किलोग्राम
    • संसूचन: 100 किमी. से अधिक दूरी से दुश्मन की रेडियो फ्रीक्वेंसी और रडार संकेतों का पता लगाने में सक्षम
  • यह रूस की Kh-31 मिसाइल को प्रतिस्थापित कर सकता है, जिसका उपयोग वर्तमान में भारत के सुखोई लड़ाकू विमानों में किया जाता है।

RudraM-II_missile

और पढ़ें: एंटी रेडिएशन मिसाइल: रुद्रम-1, भारत के लड़ाकू विमान,