रैपिड फायर
पोप फ्रांसिस का निधन
- 22 Apr 2025
- 2 min read
स्रोत: हिंदुस्तान टाइम्स
रोमन कैथोलिक चर्च के आध्यात्मिक धर्मगुरु पोप फ्रांसिस (जॉर्ज मारियो बर्गोग्लियो) का निधन हो गया है।
पोप:
- पोप रोम के बिशप और कैथोलिक चर्च के दृश्य प्रमुख हैं, जो ईसा मसीह को अपना अदृश्य प्रमुख मानते हैं। उन्हें सुप्रीम पोंटिफ (Supreme Pontiff) के रूप में भी जाना जाता है, और उनके कार्यालय को पापेसी कहा जाता है।
- वह वेटिकन सिटी में रहते हैं और कैथोलिकों पर उनका पूर्ण नियंत्रण है।
- उनका चुनाव कार्डिनल्स कॉलेज (वरिष्ठ अधिकारी) द्वारा एक कॉन्क्लेव (मतदान) के माध्यम से किया जाता है और कोई भी बपतिस्मा (Baptized) प्राप्त कैथोलिक व्यक्ति पोप बन सकता है, लेकिन कार्डिनल आमतौर पर अपने में से ही किसी एक को चुनते हैं।
वेटिकन सिटी:
- वेटिकन सिटी विश्व का सबसे छोटा संप्रभु राज्य है। यह देश रोम, इटली से घिरा हुआ है, तथा वर्ष 1929 में लैटर्न संधि पर हस्ताक्षर के साथ इटली से स्वतंत्र हो गया।
- इसका शासन पोप के हाथों में है, जो सरकार की सभी शाखाओं पर सर्वोच्च प्राधिकार रखते हैं। यह स्वतंत्र रूप से संचालित होता है, इसकी अपनी डाक प्रणाली, वित्तीय संरचना है और इसमें कोई आयकर नहीं है।
- वेटिकन संग्रहालय और सेंट पीटर्स बेसिलिका यहीं स्थित हैं। इसका राजस्व वैश्विक कैथोलिक दान, निवेश और प्रकाशनों की बिक्री से आता है।
विश्व के सबसे छोटे देश:
और पढ़ें: देवसहायम पिल्लई