विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस | 14 Aug 2024

स्रोत: पी.आई.बी.

हाल ही में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस (Partition Horrors Remembrance Day) के अवसर पर प्रधानमंत्री ने देश के विभाजन के दौरान प्रभावित हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • सरकार ने वर्ष 2021 में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में घोषित किया।
    • 14 अगस्त उन लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने करने का दिन है जिन्होंने विभाजन के दौरान अपनी जान गँवाई या विस्थापित हुए।
  • यह दिवस सुनिश्चित करता है कि भावी पीढ़ियाँ लोगों द्वारा सहे गए दर्द और पीड़ा को याद रखें, क्योंकि स्वतंत्र भारत की उत्पत्ति हिंसक विभाजन से हुई थी, जिसने लाखों लोगों पर अमिट छाप छोड़ी।
  • विभाजन के कारण इतिहास में सबसे बड़ा और सबसे दुखद मानव पलायन शुरू हुआ, जिसके साथ सांप्रदायिक दंगे और अंतर-धार्मिक संघर्ष भी हुए।
    • विभाजन का प्रभाव क्षेत्र में अब भी देखा जा सकता है तथा भारत व पाकस्तान के बीच तनाव ज़ारी है, विशेष रूप से कश्मीर के विवादित क्षेत्र को लेकर। 

और पढ़ें… उत्तर प्रदेश विभाजन विभीषिका का स्मरण करेगा