प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

ओडिशा ने हॉकी प्रायोजन को बढ़ाया

  • 24 Jun 2024
  • 1 min read

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस

हाल ही में ओडिशा सरकार ने अपने हॉकी प्रायोजन को वर्ष 2036 तक बढ़ाने का फैसला किया है, जो वर्ष 1936 में ओडिशा के राज्य के रूप में गठन की शताब्दी का प्रतीक है।

  • ओडिशा माइनिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (Odisha Mining Corporation Ltd- OMC) ने शुरू में वर्ष 2018 से 2023 तक हॉकी इंडिया को प्रायोजित करने की प्रतिबद्धता जताई थी, जिसे बाद में 2033 तक बढ़ा दिया गया।
  • अब ओडिशा सरकार ने इस प्रतिबद्धता में तीन वर्ष और जोड़ दिये हैं, जिससे यह वर्ष 2036 तक बढ़ गई है।
  • OMC ओडिशा में पूर्ण स्वामित्व वाली सरकारी निगम है जिसकी स्थापना वर्ष 1956 में हुई थी।
  • ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 5 जनवरी, 2023 को राउरकेला में सबसे बड़े हॉकी स्टेडियमों में से एक बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम का उद्घाटन किया।
  • 29 अगस्त को भारत हॉकी के प्रसिद्ध खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाता है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow