नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:



डेली अपडेट्स

रैपिड फायर

न्यू पंबन ब्रिज

  • 12 Apr 2025
  • 2 min read

स्रोत: हिंदुस्तान टाइम्स

प्रधानमंत्री ने भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट रेलवे समुद्री पुल, नए पंबनब्रिज का उद्घाटन किया, जिससे रामेश्वरम और मुख्य भूमि भारत के बीच संपर्क बढ़ेगा।

  • इसे रेल मंत्रालय के अधीन रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) द्वारा डिज़ाइन किया गया है और इसे 100 वर्षों से अधिक समय तक चलने के लिये बनाया गया है।
  • यह पाक जलडमरूमध्य में 2.07 किमी तक फैला है तथा इसने 1914 के पंबन ब्रिज की जगह ली है।
  • इसमें 72.5 मीटर का ऊर्ध्वाधर लिफ्ट स्पान है जो जहाज़ के गुजरने के लिये 17 मीटर ऊपर उठता है।
    • इसे दोहरी पटरियों के लिये डिज़ाइन किया गया , यह भारी, तेज़ ट्रेनों और सुचारू रेल-समुद्री समन्वय के अनुरूप है।
    • यह गोल्डन गेट (अमेरिका), टॉवर (ब्रिटेन) और ओरेसंड (डेनमार्क और स्वीडन को जोड़ने वाले) पुलों जैसे विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त पुलों को जोड़ता है।

  • इसे अशांत जल, चक्रवात और भूकंपीय गतिविधियों का सामना करने के लिये बनाया गया है।
    • वर्ष 1964 की सुनामी के दौरान एक यात्री रेलगाड़ी पुराने पंबनब्रिज से बह गई थी, हालाँकि पुल ने स्वयं इस आपदा को सहन कर लिया था।
  • पुराने पंबन पुल का निर्माण वर्ष 1911 में शुरू हुआ था और वर्ष 1914 में इसे यातायात के लिये खोल दिया गया था। यह भारत का पहला समुद्री पुल था जिसे व्यापार के लिये बनाया गया था।

और पढ़ें: कच्चातिवु द्वीप

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2