जंपिंग स्पाइडर की नई प्रजाति | 26 Oct 2024

स्रोत: द हिंदू

अराक्नोलॉजिस्टों (मकड़ियों और अन्य एराक्निडों का अध्ययन करने वाले) की एक टीम ने 'टेनकाना' नामक कूदने वाली मकड़ियों (Jumping Spiders) की एक नई प्रजाति की पहचान की है, जो पूरे दक्षिण भारत में पाई जाती है। 

  • इन्होंने कर्नाटक में भी एक नई प्रजाति (तेनकना जयमंगली) की खोज की।
    • इसका नाम कर्नाटक में जयमंगली नदी के नाम पर रखा गया है, जहाँ इसे पहली बार देखा गया था।
  • तेनकाना मकड़ी:
    • यह नया समूह कूदने वाली मकड़ियों की प्लेक्सिपिना उप-जनजाति से संबंधित है और यह हाइलस और टेलामोनिया जैसे संबंधित समूहों से अलग है।
      • इस जीनस का नाम तेनकना, कन्नड़ शब्द से लिया गया है जिसका अर्थ है "दक्षिण"। जिससे इस बात पर प्रकाश पड़ता है कि इसकी सभी ज्ञात प्रजातियाँ दक्षिण भारत और उत्तरी श्रीलंका की स्थानिक हैं।
    • तेनकाना मकड़ियाँ शुष्क वातावरण हेतु अनुकूल हैं। 
      • इन्हें तमिलनाडु, पुदुचेरी, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में खोजा गया है।
    • दो प्रजातियाँ (जो पहले कोलोपसस जीनस के अंतर्गत वर्गीकृत थीं- दक्षिण भारत और श्रीलंका में पाई जाने वाली तेनकाना मनु तथा कर्नाटक में पाई जाने वाली तेनकाना अर्कावती) को नव स्थापित तेनकाना जीनस में पुनर्वर्गीकृत किया गया है।

और पढ़ें: प्युसेटिया छापराजनिर्विन की खोज