स्वच्छ जल के नवीन डायटम प्रजाति की खोज | 21 Jun 2024

स्रोत: पी.आई.बी 

चर्चा में क्यों?

हाल ही में वैज्ञानिकों ने पूर्वी और पश्चिमी घाट की स्वच्छ नदियों में मीठे जल के डायटम की एक नई प्रजाति- इंडिकोनेमा, जो जीवन के लिये महत्त्वपूर्ण एक सूक्ष्म शैवाल है, की खोज की है।

इंडिकोनेमा की मुख्य विशेषताएँ क्या हैं?

  • देश में इसके सीमित वितरण को महत्त्व देने के लिये इसे इंडिकोनेमा नाम दिया गया है।
  • इस प्रजाति में विशिष्ट वाल्व समरूपता और एक विशिष्ट वाल्व संरचना है, जो गोम्फोनमॉइड वर्ग के अन्य प्रजाति से काफी भिन्न है।
  • इस इंडिकोनेमा में केवल पैर के ध्रुव पर छिद्र क्षेत्र होने के बजाय सिर और पैर के दोनों ध्रुव पर एक छिद्र क्षेत्र है।
  • इंडिकोनेमा पूर्वी और पश्चिमी घाट दोनों में पाया गया, जो इन पर्वत प्रणालियों के बीच साझा स्थानिक तत्त्वों  को दर्शाता है जो सरीसृप जैसे अन्य स्थानिक-समृद्ध वर्गों में देखे जाते हैं।
  • रूपात्मक विशेषताओं से ज्ञात होता है कि इंडिकोनेमा पूर्वी अफ्रीका में स्थानिक प्रजाति एफ्रोसिमबेला से निकटता से संबंधित है, जो भारतीय और पूर्वी अफ्रीकी डायटम प्रजातियों के बीच जैव-भौगोलिक संबंधों को उजागर करता है।

Indiconema

डायटम क्या हैं?

  • डायटम सूक्ष्म शैवाल हैं जो वैश्विक ऑक्सीजन आपूर्ति का लगभग 25% उत्पादन करते हैं, जो जलीय खाद्य शृंखला का एक महत्त्वपूर्ण आधार बनाते हैं।
    • जल रसायन विज्ञान में परिवर्तनों के प्रति उनकी प्रतिक्रियाशीलता के कारण वे जलीय स्वास्थ्य के संवेदनशील संकेतक हैं।
  • डायटम भारत में पहले दर्ज किये गए सूक्ष्मजीव हैं, एहरनबर्ग (एक जर्मन प्रकृतिवादी और प्राणी विज्ञानी) की पहली रिपोर्ट वर्ष 1845 में उनके प्रकाशन माइक्रोजियोलॉजी में वापस आती है।
    • भारत में लगभग 6,500 डायटम वर्गिकी हैं, जिनमें से लगभग 30% स्थानिक हैं, जो देश में  जैवविविधता को प्रदर्शित करता है।
  • भारत के विविध जैवभौगोलिक क्षेत्रों में विभिन्न डायटम प्रजातियाँ अलग-अलग आवासों में पाई जाती हैं, जिनमें स्वच्छ जलीय क्षेत्र, तटीय वातावरण और उच्च अल्पाइन क्षेत्र शामिल हैं।
  • भारतीय प्रायद्वीप में मानसून के विकास और इसके परिणामस्वरूप वर्षावन बायोम ने डायटम वनस्पतियों को महत्त्वपूर्ण रूप से प्रभावित किया है।
    • पूर्वी और पश्चिमी घाटों के विशिष्ट भौतिक तथा जलवायु प्रवणता वाली अलग-अलग डायटम प्रजातियों के लिये आवासों की एक विस्तृत शृंखला प्रदान करते हैं।

Microalgae_vs_Macroalgae Difference_between_Prokaryotes_and_Eukaryotes

  UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न  

प्रिलिम्स:

प्रश्न. जीवों के निम्नलिखित प्रकारों पर विचार कीजिये: (2021)

  1. कॉपपिपोड्
  2.  साइनोबैक्टीरिया
  3.  डायटम
  4.  फोरैमिनिफेरा

उपर्युक्त में से कौन-से जीव महासागरों की आहार शृंखलाओं में प्राथमिक उत्पादक हैं?

(a) 1 और 2
(b) 2 और 3
(c) 3 और 4
(d) 1 और 4

उत्तर: (b)


प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा एक आहार शृंखला का सही क्रम है? (2014)

(a) डायटम-क्रस्टेशियाई-हेरिंग
(b) क्रस्टेशियाई-डायटम-हेरिंग
(c) डायटम-हेरिंग-क्रस्टेशियाई
(d) क्रस्टेशियाई-हेरिंग-डायटम

उत्तर: (a)