न्यूरालिंक का ब्लाइंडसाइट इम्प्लांट | 21 Sep 2024

स्रोत: TOI

हाल ही में, अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा एलन मस्क की न्यूरालिंक ब्लाइंडसाइट को "अभूतपूर्व उपकरण" का दर्जा दिया। 

  • इसका उद्देश्य गंभीर स्थितियों से निपटने वाले नवीन चिकित्सा उपकरणों के विकास और समीक्षा में तेज़ी लाना है।
  • ब्लाइंडसाइट,एक प्रायोगिक दृष्टि-पुनर्स्थापना प्रत्यारोपण है। यह उन व्यक्तियों की दृष्टि पुनर्प्राप्ति में सहायता प्रदान कर सकता है जिन्होंने दोनों आँखें और ऑप्टिक तंत्रिका खो दी है।
    • यह जन्म से अंधे लोगों के लिये भी दृष्टि की संभावना प्रदान करता है,बशर्ते कि उनकी दृष्टि के लिये कोर्टेक्स अभी भी मौजूद हो।
  • शुरुआत में,दृश्य अनुभव कम रिज़ॉल्यूशन वाला होगा,जो शुरुआती वीडियो गेम ग्राफिक्स के समान होगा। हालाँकि,भविष्य की प्रगति के साथ ब्लाइंडसाइट प्राकृतिक दृष्टि से आगे निकल सकता है।
    • दृष्टि बहाल करने के अलावा, यह उपकरण उपयोगकर्त्ताओं को दृश्यमान स्पेक्ट्रम से उच्च तरंगदैर्घ्य, जैसे कि अवरक्त, पराबैंगनी या रडार को देखने में सक्षम कर सकता है, जिससे उन्हें अलौकिक जैसी दृष्टि क्षमताएँ प्राप्त होंगी।
  • ब्लाइंडसाइट के अतिरिक्त,कंपनी एक ऐसे उपकरण पर भी कार्य कर रही है जो लकवाग्रस्त व्यक्तियों को केवल अपने विचारों का उपयोग करके डिजिटल उपकरणों को नियंत्रित करने में मदद करेगा।
  • एलन मस्क ने वर्ष 2016 में न्यूरालिंक की स्थापना की थी, जिसका लक्ष्य ऐसे ब्रेन चिप इंटरफेस बनाना था जो दृष्टिबाधित लोगों को उनकी दृष्टि वापस पाने, अधिक आसानी से चलने-फिरने और अधिक प्रभावी ढंग से संवाद करने में सहायता कर सके।

और पढ़ें: पहला मानव न्यूरालिंक प्रत्यारोपण