प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

नीदरलैंड बना भारत का तीसरा सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य

  • 08 Jun 2024
  • 2 min read

स्रोत: द हिंदू

वर्ष 2023-24 में अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात के बाद नीदरलैंड विश्व में भारत का तीसरा सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य बन गया है।

  • यह जर्मनी, स्विट्ज़रलैंड, यू.के. और बेल्जियम के बाद यूरोप में भारत के शीर्ष व्यापारिक साझेदारों में से एक है।
  • भारत द्वारा नीदरलैंड को किया जाने वाला निर्यात लगभग 3.5% बढ़कर वर्ष 2023-24 में 22.36 बिलियन अमरिकी डॉलर तक पहुँच गया, जो वर्ष 2022-23 में 21.61 बिलियन अमरिकी डॉलर था।
    • वर्ष 2022-23 में भारत के कुल व्यापार में नीदरलैंड का योगदान 2.36% रहा।
  • नीदरलैंड भारत में एक प्रमुख निवेशक भी है।
  • नीदरलैंड के बारे में:
    • सीमावर्ती देश: उत्तर और पश्चिम में उत्तरी सागर, पूर्व में जर्मनी तथा दक्षिण में बेल्जियम।
    • राजधानी: एम्स्टर्डम (आधिकारिक), द हेग (सरकार की सीट)।
    • सरकार का स्वरूप: संसदीय प्रणाली के साथ संवैधानिक राजतंत्र।
    • प्रमुख नदियाँ: राइन, म्यूज़ और शेल्ड्ट।

और पढ़ें: भारत और नीदरलैंड संबंध

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2