NCGG द्वारा अफ्रीकी सिविल सेवकों का सशक्तीकरण | 06 Feb 2024

हाल ही में नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस (NCGG) ने अफ्रीकी क्षेत्र के सिविल सेवकों के लिये सार्वजनिक नीति और शासन पर अपने प्रगतिशील नेतृत्व विकास कार्यक्रम का समापन किया। 

  • यह भूमि प्रशासन, सतत् विकास और सार्वजनिक नीति प्रथाओं पर केंद्रित था तथा इसमें इरिट्रिया, केन्या, इथियोपिया, तंजानिया एवं गाम्बिया के अधिकारियों ने भाग लिया, इस कार्यक्रम का उद्देश्य सहयोग एवं ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना था।
    • इसके अलावा गाम्बिया में एक MyGov पोर्टल स्थापित किया गया है।
  • यह भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग कार्यक्रम (Indian Technical and Economic Cooperation Programme- ITEC) कार्यक्रम के तहत क्षमता निर्माण संस्थान के रूप में NCGG की भूमिका में एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है।
  • वर्ष 1964 में स्थापित ITEC भारत सरकार के विदेश मंत्रालय का अग्रणी क्षमता-निर्माण मंच है।
  • NCGG की स्थापना वर्ष 2014 में सरकार द्वारा कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के तहत एक शीर्ष स्तरीय स्वायत्त संस्थान के रूप में की गई थी।

और पढ़ें: सुशासन, भारत-अफ्रीका साझेदारी