नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:



डेली अपडेट्स

रैपिड फायर

नौसैनिक अभ्यास इंद्र-2025

  • 10 Apr 2025
  • 3 min read

स्रोत: पी.आई.बी

भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास इंद्र-2025 का 14 वाँ संस्करण चेन्नई में आयोजित किया गया।

इंद्र 2025

  • यह दो चरणों में आयोजित किया गया: 
    • चेन्नई में हार्बर फेज़, जिसमें विशेषज्ञों का आदान-प्रदान, जहाज़ का दौरा और खेल शामिल हैं।
    • बंगाल की खाड़ी में सी फेज़, जिसमें सामरिक युद्धाभ्यास, वायुरोधी संचालन और हेलीकॉप्टर लैंडिंग जैसे उन्नत अभ्यास शामिल हैं।
  • इस अभ्यास में पेचंगा, रेज्की, अलदार त्सिडेंझापोव जैसे रूसी जहाज़ों और भारतीय युद्धपोतों - राणा, कुठार और P-8I एयरक्राफ्ट ने भाग लिया।

इंद्र अभ्यास

  • यह वर्ष 2003 से नियमित रूप से आयोजित किया जाने वाला द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास है।
  • इसका उद्देश्य समुद्री खतरों का मुकाबला करना, वैश्विक शांति और स्थिरता को बढ़ावा देना तथा संयुक्त अभियानों को मज़बूत करना है।
  • यह भारत-रूस रक्षा संबंधों की पुष्टि करता है, सामूहिक समुद्री सुरक्षा को बढ़ाता है, तथा नियम-आधारित समुद्री व्यवस्था के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

भारत के अन्य संयुक्त नौसैनिक अभ्यास

अभ्यास

देश

मालाबार 

भारत, अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया

वरुण

भारत, फ्राँस

ला पेरोस

भारत, ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त राज्य अमेरिका, फ्राँस, जापान और यूनाइटेड किंगडम

सी ड्रैगन 

भारत, अमेरिका, जापान, कनाडा, दक्षिण कोरिया

कोंकण 

भारत, यूनाइटेड किंगडम

AIME और IMDEX

भारत, आसियान देश

ब्राइट स्टार 

भारत, 34 देश

SALVEX

भारत, अमेरिका

SLINEX 

भारत, श्रीलंका

समुद्र शक्ति 

भारत, इंडोनेशिया

अल-मोहद अल-हिंदी

भारत, सऊदी अरब

भारत - फ्राँस - UAE त्रिपक्षीय अभ्यास

भारत, फ्राँस, संयुक्त अरब अमीरात

भारत - फ्राँस - UAE त्रिपक्षीय PASSEX

भारत, फ्राँस, संयुक्त अरब अमीरात

KOMODO 

भारत, संयुक्त (36 देश)

AUSINDEX

भारत, ऑस्ट्रेलिया

SIMBEX

भारत, सिंगापुर

 और पढ़ें: भारत के प्रमुख सैन्य अभ्यास 

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2