प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

सांस्कृतिक मानचित्रण के लिये राष्ट्रीय मिशन (NMCM)

  • 25 Jul 2024
  • 2 min read

स्रोत: पी. आई. बी.

हाल ही में संस्कृति मंत्रालय ने भारत भर के गाँवों की सांस्कृतिक विरासत का व्यापक अवलोकन प्रदान करने के लिये राष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्रण मिशन (National Mission on Cultural Mapping- NMCM) शुरू किया है।

  • इसका उद्देश्य 6.5 लाख गाँवों के सांस्कृतिक पहलुओं का मानचित्रण करते हुए विकास और पहचान में सांस्कृतिक विरासत की भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना तथा कलाकारों एवं कला प्रथाओं का एक राष्ट्रीय रजिस्टर बनाना, साथ ही राष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यस्थल (National Cultural Workplace- NCWP) के लिये एक वेब पोर्टल व मोबाइल ऐप बनाना है।
  • इसमें 2011 की जनगणना के अनुसार भारत के सभी बसे हुए गाँवों को शामिल किया जाएगा तथा मानचित्रण प्रक्रिया के लिये बिहार के सभी गाँवों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
  • यह डेटाबेस मेरा गाँव मेरी धरोहर वेब पोर्टल पर उपलब्ध होगा जिसका उपयोग अन्य मंत्रालयों और संगठनों द्वारा स्थानीय संस्कृतियों, परंपराओं तथा कला रूपों के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिये किया जा सकेगा।

मेरा गाँव मेरी धरोहर (MGMD):

  • यह एक राष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्रण मिशन (NMCM) है, जिसे संस्कृति मंत्रालय द्वारा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA) के समन्वय से संचालित किया जाता है।
  • इसमें भारतीय गाँवों के संबंध में विस्तृत जानकारी संकलित की गई है, जिसमें जीवन, इतिहास और लोकाचार के पहलुओं को शामिल किया गया है।
  • सूचना को 7 क्षेत्रों में वर्गीकृत किया गया है: कला और शिल्प, पारिस्थितिकी, शैक्षिक परंपराएँ, महाकाव्य, स्थानीय तथा राष्ट्रीय इतिहास, वास्तुकला विरासत एवं अन्य विशिष्ट विशेषताएँ।

और पढ़ें: मेरा गाँव, मेरी धरोहर कार्यक्रम

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2