जयपुर शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 7 अक्तूबर से शुरू   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर

  • 11 Oct 2024
  • 2 min read

स्रोत: पी.आई.बी

हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुजरात के लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (NMHC) के विकास को मंजूरी दी है।

  • इसे भारत की 4,500 वर्ष पुरानी समुद्री विरासत को प्रदर्शित करने के लिये पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय (MoPSW) द्वारा विकसित किया जाएगा।
  • इस मंत्रालय के अधीन दीपस्तंभ और दीपपोत महानिदेशालय (DGLL) दीपस्तंभ संग्रहालय के निर्माण के लिये धन उपलब्ध कराएगा, जो विश्व का सबसे ऊँचा संग्रहालय होगा।
  • लोथल: यह गुजरात के भाल क्षेत्र में स्थित हड़प्पा सभ्यता के सबसे दक्षिणी स्थलों में से एक है।
    • ऐसा माना जाता है कि इसका निर्माण 2,200 ई.पू. में हुआ था। लोथल में विश्व का सबसे पुराना ज्ञात डॉक था, जो शहर को साबरमती नदी के प्राचीन मार्ग से जोड़ता था। 
    • लोथल को अप्रैल 2014 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में नामित किया गया था। 
    • लोथल की खोज वर्ष 1954 में एस.आर. राव ने की थी।
  • सुरकोटदा और धोलावीरा गुजरात के अन्य महत्वपूर्ण हड़प्पा स्थल हैं।

और पढ़ें: लोथल: विश्व का सबसे पुराना ज्ञात बंदरगाह

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2