कर्मयोगी मिशन के तहत राष्ट्रीय शिक्षण सप्ताह | 25 Oct 2024

स्रोत: पी.आई.बी

हाल ही में प्रधानमंत्री ने 19 अक्तूबर, 2024 को मिशन कर्मयोगी पहल के अंतर्गत सिविल सेवा क्षमता निर्माण में एक नया अध्याय जोड़ते हुए राष्ट्रीय शिक्षण सप्ताह (NLW) का उद्घाटन किया।

  • कर्मयोगी सप्ताह/NLW एक पहल है जिसका उद्देश्य सिविल सेवकों को निरंतर सीखने और क्षमता निर्माण की संस्कृति को अपनाने के लिये प्रेरित और सशक्त करना है, जो राष्ट्रीय सेवा उद्देश्यों को पुनः संरेखित करने के लिये एक मंच के रूप में कार्य करता है।
    • NLW का उद्देश्य एकीकृत "वन गवर्मेंट (One Government)" की दृष्टि को साकार करने की दिशा में कार्य करना, सभी हितधारकों को राष्ट्रीय उद्देश्यों के साथ जोड़ना तथा जीवनभर सीखने को प्रोत्साहित करना है।
  • मिशन कर्मयोगी- राष्ट्रीय सिविल सेवा क्षमता निर्माण कार्यक्रम (NPSCCB) का उद्देश्य स्पष्ट दृष्टिकोण, कौशल और ज्ञान के साथ  भविष्य के लिये सिविल सेवा क्षमता का निर्माण करना है।
    • कर्मयोगी भारत पोर्टल एक ऑनलाइन शिक्षण मंच के रूप में कार्य करता है, जो भारतीय लोकाचार पर आधारित एक सक्षम सिविल सेवा क्षमता का निर्माण के लिये है, जो कुशल सार्वजनिक सेवा वितरण के लिये भारत की प्राथमिकताओं के साथ संरेखित है।
  • अन्य संबंधित पहल: सिविल सेवा प्रशिक्षण संस्थानों के लिये राष्ट्रीय मानक (NPSCCB) और आरंभ।

Mission Karmayogi

अधिक पढ़ें: सिविल सेवा सुधार