प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2024

  • 13 Jul 2024
  • 2 min read

स्रोत: पी.आई.बी.

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी विभाग दुग्ध हितधारकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हर वर्ष राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार प्रदान करता रहा है।

    • पशुधन और डेयरी क्षेत्र में राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कारों में से एक है।
    • विभाग ने पूर्वोत्तर क्षेत्र (NER) राज्यों के लिये एक विशेष पुरस्कार शामिल किया है ताकि पूर्वोत्तर क्षेत्र (NER) में डेयरी विकास गतिविधियों को प्रोत्साहित और बढ़ावा दिया जा सके।
    • यह पुरस्कार निम्नलिखित श्रेणियों में प्रदान किया जाता है:
      • स्वदेशी मवेशी/भैंस नस्लों का पालन करने वाले सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान।
      • सर्वश्रेष्ठ डेयरी सहकारी समिति (DCS)/दुग्ध उत्पादक कंपनी (MPC)/डेयरी किसान उत्पादक संगठन (FPO)।
      • सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन (AIT)।
    • पशुपालन और डेयरी विभाग राष्ट्रीय गोकुल मिशन (RGM) के तहत वर्ष 2021 से प्रतिवर्ष राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार प्रदान कर रहा है।
      • देशी गोजातीय नस्लों के वैज्ञानिक तरीके से संरक्षण एवं विकास के उद्देश्य से RGM की शुरुआत दिसंबर 2014 में की गई थी।

    और पढ़ें: राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार

    close
    एसएमएस अलर्ट
    Share Page
    images-2
    images-2