प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

GeM पोर्टल पर 1 लाख करोड़ रुपए का कुल ऑर्डर मूल्य

  • 17 Feb 2024
  • 2 min read

स्रोत: पी.आई.बी.

रक्षा मंत्रालय (MoD) ने सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल के माध्यम से लेनदेन किये गए कुल ऑर्डर मूल्य के मामले में 1 लाख करोड़ रुपए का आँकड़ा पार करने के साथ सरकारी खरीदों के संबंध में एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त की है।

  • GeM भारत सरकार के लिये एक राष्ट्रीय सार्वजनिक खरीद पोर्टल है। यह पोर्टल सरकारी खरीदारों के लिये एक खुला और पारदर्शी मंच बनाने के लिये वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा 2016 में लॉन्च किया गया था।
  • GeM सामान्य खरीद की वस्तुओं से लेकर मिसाइल प्रणालियों सहित महत्त्वपूर्ण रक्षा अधिग्रहणों तक की खरीद की सुविधा प्रदान करता है।
  • GeM परिवर्तनकारी बदलाव के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हुए सरकारी लेनदेन में लागत-प्रभावशीलता तथा दक्षता को अधिकतम करने के लिये मांग एकत्रीकरण मॉड्यूल का प्रयोग करता है।
  • सार्वजनिक व्यय को अनुकूलित करने की अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हुए MoD इस बड़ी उपलब्धि को हासिल करने वाली पहली केंद्रीय सरकारी इकाई बन गई है।
    • सामाजिक समावेशन को अधिकतम करने के GeM के मूल मूल्य के अनुरूप रक्षा मंत्रालय ने कुल ऑर्डर का 50.7% सूक्ष्म और लघु उद्यमों (MSE) को प्रदान किया है।
  • GeM प्लेटफॉर्म पर रक्षा सार्वजनिक उपक्रमों की भागीदारी ने न केवल खरीद को आसान बनाया है, बल्कि बिक्री को भी सुविधाजनक बनाया है, जो खरीद परिदृश्य में एक आदर्श बदलाव का प्रतीक है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow