प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 3 सितंबर से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

खान मंत्रालय ने किये खनिज उत्पादन के आँकड़े प्रकाशित

  • 05 Aug 2024
  • 2 min read

स्रोत: पी.आई.बी.

खान मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में खनिज उत्पादन के आँकड़े प्रकाशित किये।

  • वित्त वर्ष 2023-24 में कुल MCDR खनिज उत्पादन में लौह अयस्क (275 MMT) और चूना पत्थर (450 MMT) का योगदान लगभग 80% होगा।
  • भारत विश्व में दूसरा सबसे बड़ा एल्युमीनियम उत्पादक, तीसरा सबसे बड़ा चूना पत्थर उत्पादक तथा चौथा सबसे बड़ा लौह अयस्क उत्पादक है।
    • विश्व स्तर पर, चीन एल्युमीनियम और चूना पत्थर का सबसे बड़ा उत्पादक है, जबकि ऑस्ट्रेलिया लौह अयस्क का सबसे बड़ा उत्पादक है।
  • ओडिशा भारत का सबसे बड़ा एल्युमीनियम अयस्क और लौह अयस्क उत्पादक राज्य है। भारत में चूना पत्थर उत्पादन में राजस्थान की हिस्सेदारी सबसे अधिक है।
    • एल्युमीनियम अयस्क, लौह अयस्क और चूना पत्थर के उत्पादन में निरंतर वृद्धि ऊर्जा, बुनियादी ढाँचे, निर्माण, ऑटोमोटिव तथा मशीनरी जैसे उपयोगकर्त्ता क्षेत्रों में निरंतर मज़बूत आर्थिक गतिविधि की ओर इंगित करती है।
  • खनिज उत्पादन की रिपोर्ट 19 राज्यों से प्राप्त हुई, जिनमें से लगभग 97.04% खनिज उत्पादन का बड़ा हिस्सा केवल 7 राज्यों तक ही सीमित था।
    • हिस्सेदारी के अनुसार खनिज उत्पादन का क्रम - ओडिशा (44.11%), छत्तीसगढ़ (17.34%), राजस्थान (14.10%), कर्नाटक (13.24%), झारखंड (4.36%), मध्य प्रदेश (2.44%), और महाराष्ट्र (1.45%)।
    • शेष 12 राज्यों की संचयी हिस्सेदारी कुल मूल्य के 3% से भी कम है।

अधिक पढ़ें: खनिज उत्पादन में वृद्धि

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2