जयपुर शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 7 अक्तूबर से शुरू   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

मेगा ऑयल-पाम प्लांटेशन ड्राइव 2024

  • 09 Sep 2024
  • 2 min read

स्रोत: पी.आई.बी.

हाल ही में राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-ऑयल पाम (National Mission on Edible Oil-Oil Palm- NMEO- OP) के तहत मेगा ऑयल पाम प्लांटेशन ड्राइव 2024 का आयोजन किया गया। इसके तहत भारत के 15 राज्यों में 17 लाख से ज़्यादा ऑयल पाम पौधे लगाए गए, जिससे 10,000 से ज़्यादा किसान लाभान्वित हुए।

  • इसका आयोजन राज्य सरकारों द्वारा अग्रणी तेल पाम प्रसंस्करण कंपनियों के सहयोग से किया जाता है।
  • इस पहल के तहत अनेक जागरूकता कार्यशालाएँ, वृक्षारोपण अभियान और प्रचार कार्यक्रम आयोजित किये गए, जिनसे जागरूकता बढ़ाने तथा कृषक समुदाय को शामिल करने में सफलता मिली।
  • राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन – ऑयल पाम (NMEO-OP)
    • इसे भारत सरकार द्वारा अगस्त 2021 में लॉन्च किया गया था।
    • इसका उद्देश्य व्यवहार्यता मूल्य समर्थन सहित ऑयल पाम क्षेत्र के विकास के लिये मूल्य शृंखला पारिस्थितिकी तंत्र की स्थापना करके ऑयल पाम की खेती का विस्तार करना और कच्चे पाम ऑयल (Crude Palm Oil- CPO) के उत्पादन को बढ़ावा देना है।
    • भारत विश्व स्तर पर खाद्य तेल का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है और इसका सबसे बड़ा आयातक है।
      • आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, मिज़ोरम भारत में सबसे बड़े तेल पाम उत्पादक राज्य हैं।
    • भारत ने वर्ष 2022-23 में 16.5 मिलियन मीट्रिक टन (MT) खाद्य तेल का आयात किया।
      • इंडोनेशिया और मलेशिया प्रमुख वैश्विक पाम तेल उत्पादक हैं इसके बाद थाईलैंड, कोलंबिया तथा नाइजीरिया का स्थान आता है।

अधिक पढ़ें: पाम-ऑयल उत्पादन

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2