समुद्री सुरक्षा बेल्ट 2025 | 17 Mar 2025
स्रोत: टाइम्स ऑफ इंडिया
ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर तनाव के बीच चीन, ईरान और रूस ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य के समीप ओमान की खाड़ी में समुद्री सुरक्षा बेल्ट 2025 नौसैनिक आयोजित किया।
- ओमान की खाड़ी: यह अरब सागर का पश्चिमी विस्तार है, जो इसे होर्मुज़ जलडमरूमध्य और फारस की खाड़ी से जोड़ता है।
- सीमावर्ती देश: इसकी सीमा ईरान (उत्तर), संयुक्त अरब अमीरात (पश्चिम) और ओमान (दक्षिण) से लगती है।
- महत्त्वपूर्ण द्वीप: शेतन द्वीप, अल फहल द्वीप, दिमानियात द्वीप और सावादी द्वीप।
- महत्त्व: यह ईरान के लिये मुक्त समुद्र तक पहुँचने का एकमात्र समुद्री मार्ग है, जो इसे वैश्विक व्यापार और ऊर्जा परिवहन की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण बनाता है।
- विश्व के कुल तेल व्यापार के लगभग पाँचवें हिस्से का परिवहन प्रतिदिन होर्मुज़ जलडमरूमध्य से होता है, जो ओमान की खाड़ी में पहुँचता है।
- होर्मुज़ जलडमरूमध्य फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से जोड़ता है, और ईरान, संयुक्त अरब अमीरात और ओमान के बीच अवस्थित है।
और पढ़ें: समुद्री सुरक्षा बेल्ट 2024