मालाबार अभ्यास 2024 | 24 Oct 2024

स्रोत: पी.आई.बी

हाल ही में सैन्य अभ्यास मालाबार 2024 का समुद्री चरण विशाखापत्तनम में संपन्न हुआ। 

‘मालाबार 2024’ अभ्यास की प्रमुख घटनाएँ:

  • प्रतिभागी और प्रमुख अभ्यास: इस संस्करण में युद्धपोतों की उनके अभिन्न हेलीकॉप्टर, लंबी दूरी के समुद्री गश्ती विमान और पनडुब्बी ने सतह, उप-सतह और वायु युद्ध के क्षेत्र में जटिल और उन्नत अभ्यासों में हिस्सा लिया। 

मालाबार अभ्यास के बारे में:

  • वर्ष 1992 में भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास के रूप में शुरू किये गए इस बहुपक्षीय युद्धाभ्यास का वर्ष 2007 में विस्तार कर इसमें जापान और ऑस्ट्रेलिया को भी शामिल कर लिया गया।
  • क्वाड: 'चतुर्भुज सुरक्षा वार्ता' (QSD) के रूप में जाना जाने वाला क्वाड एक अनौपचारिक रणनीतिक मंच है जिसमें चार देश अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं।
    • इस समूह की पहली बैठक वर्ष 2007 में आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी। 
    • क्वाड नेताओं ने समुद्री क्षेत्र में जागरूकता के लिये भारत-प्रशांत भागीदारी (MAITRI) के माध्यम से उपलब्ध कराए गए उपकरणों का अधिकतम उपयोग करने के लिये भारत-प्रशांत क्षेत्र में प्रशिक्षण के लिये क्षेत्रीय समुद्री पहल (मैत्री) का शुभारंभ किया।
  • अन्य सैन्य अभ्यास: 
    • ला पेरोस: भारत, ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त राज्य अमेरिका, फ्राँस, जापान और यूनाइटेड किंगडम।
    • SALVEX: भारत और अमेरिका
    • सी ड्रैगन: भारत, अमेरिका, जापान, कनाडा और दक्षिण कोरिया
    • वीर गार्जियन: भारत और जापान के बीच हवाई अभ्यास
    • अभ्यास काकाडू: मालाबार देशों के बीच द्वि-वार्षिक अभ्यास (ऑस्ट्रेलियाई नौसेना द्वारा आयोजित)। 

और पढ़ें: मालाबार अभ्यास 2021, भारत के प्रमुख सैन्य अभ्यास