प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

भारत-सऊदी अरब के मध्य पहला सैन्य अभ्यास

  • 13 Feb 2024
  • 2 min read

स्रोत: द हिंदू 

हाल ही में भारतीय सेना और रॉयल सऊदी लैंड फोर्स के बीच पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास 'सदा तनसीक (Sada Tanseeq)' महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में संपन्न हुआ।

  • यह 12 दिवसीय संयुक्त अभ्यास था जिसका उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच अंतरसंचालनीयता हासिल करना और संयुक्त राष्ट्र (United Nations - UN) के आदेश के तहत परिचालन प्रक्रियाओं तथा युद्ध अभ्यासों से एक-दूसरे को परिचित कराना था।
    • दोनों टुकड़ियों ने संयुक्त रूप से सत्यापन चरण में भाग लिया जिसमें अस्थायी ऑपरेटिंग बेस का निर्माण, एक खुफिया निगरानी और टोही ग्रिड की स्थापना तथा मोबाइल वाहन चेक पोस्ट की स्थापना शामिल थी। 
  • भारत और सऊदी अरब के बीच एक ओर संयुक्त अभ्यास अल-मोहद अल-हिंदी अभ्यास (नौसेना) है।

भारत के प्रमुख समुद्री अभ्यास

समुद्री अभ्यास का नाम 

देश 

SLINEX

श्रीलंका 

भारत-बांग्लादेश समन्वित गश्ती (CORPAT)

बांग्लादेश 

JIMEX

जापान

नसीम-अल-बहर 

ओमान 

इंद्र 

रूस 

जायरे-अल-बहर

कतर

समुद्र शक्ति

इंडोनेशिया 

भारत-थाईलैंड समन्वित गश्ती (भारत-थाई CORPAT)

थाईलैंड

IMCOR 

मलेशिया

सिंगापुर-भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास (SIMBEX)

सिंगापुर 

AUSINDEX 

ऑस्ट्रेलिया 

मालाबार 

जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow