जयपुर शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 7 अक्तूबर से शुरू   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

महालया

  • 04 Oct 2024
  • 1 min read

स्रोत: पी.आई.बी.

हाल ही में प्रधानमंत्री ने बंगाली समुदाय को महालया के अवसर पर शुभकामनाएँ दीं, जो दुर्गा पूजा महोत्सव की शुरुआत का प्रतीक है।

  • महालया वह दिन है, जब देवी दुर्गा पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं और राक्षस राजा महिषासुर का वध किया था, जो बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। 
  • इस दिन, कारीगर देवी दुर्गा की आँखों पर रंग लगाते हैं, जिसे 'चोखू दान' (देवी को आँखें प्रदान करना) के रूप में भी जाना जाता है।
  • यह 'पितृ पक्ष' के अंत और 'देवी पक्ष' (देवी दुर्गा का युग) के प्रारंभ का प्रतीक है।
    • पितृ पक्ष 16 दिनों की अवधि है, जिसके दौरान हिंदू अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने के लिये अनुष्ठान करते हैं।
  • कोलकाता में दुर्गा पूजा को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (ICH) की यूनेस्को की प्रतिनिधि सूची में अंकित किया गया है।
    • यह एशिया का पहला ऐसा महोत्सव है, जिसे यूनेस्को मानवता के आईसीएच के रूप में मान्यता प्राप्त हुई है।

और पढ़ें: यूनेस्को के ICH पर दुर्गा पूजा

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2