ध्यान दें:



डेली अपडेट्स

रैपिड फायर

मैकग्रेगर मेमोरियल मेडल

  • 28 Apr 2025
  • 2 min read

स्रोत: द हिंदू

पाँच सैन्य कर्मियों को वर्ष 2023 और वर्ष 2024 के लिये सैन्य टोह, अन्वेषण और साहसिक कार्य में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिये चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ द्वारा मैकग्रेगर मेमोरियल मेडल से सम्मानित किया गया।

  • इतिहास: यह पुरस्कार वर्ष 1870 में यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया (USI) के संस्थापक मेजर जनरल सर चार्ल्स मेटकाफ मैकग्रेगर के सम्मान में 3 जुलाई 1888 को संस्थापित किया गया था।
    • USI नई दिल्ली में स्थित एक राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा सेवा प्रबुद्ध मंडल है।
  • परिचय: प्रारंभ में यह मेडल सैन्य टोह/आवीक्षण और अन्वेषण के लिये प्रदान किया जाता था जिसके  दायरे में वर्ष 1947 के बाद विस्तार किया गया और इसमें पर्वतारोहण, नौकायन और अल्ट्रा-रनिंग  जैसी साहसिक गतिविधियाँ भी शामिल कर दी गईं।
  • चार्ल्स मेटकाफ: यह ब्रिटिश अधिकारी और खोजकर्त्ता अथवा गवेक्षक थे। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों का सर्वेक्षण और मानचित्रण करके, आसूचना एकत्र करके और हिमालय के दुर्गम क्षेत्रों के बारे में ब्रिटिश ज्ञान का वर्द्धन कर एंग्लो-भूटान युद्ध (1864-1865) में योगदान दिया।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2