प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

लाइट-मेंटल्ड अल्बाट्रॉस

  • 27 Jul 2022
  • 2 min read

हाल ही में अंटार्कटिक महासागर की स्थानिक प्रजाति अल्बाट्रॉस को तमिलनाडु में देखा गया।

खोज:

  • वह स्थान जहाँ अल्बाट्रॉस को देखा गया था, वह पाक खाड़ी का हिस्सा है और मन्नार की खाड़ी के पास भारत के दक्षिण-पूर्वी तट पर एक 'महत्त्वपूर्ण पक्षी क्षेत्र' है।
  • रामेश्वरम द्वीप के पाक खाड़ी की ओर से दर्ज यह रिकॉर्ड महत्त्वपूर्ण है, और एक बार जब ये अंटार्कटिक पक्षी एशिया में चले जाते हैं तो शोधकर्त्ताओं नई चुनौतियाँ का सामना करते हैं।
  • यह खोज शोधकर्त्ताओं को प्रसिद्ध और स्थापित मार्गों एवं स्थलों से दूर पक्षियों के प्रवास की तलाश करने हेतु प्रोत्साहित करती है।
  • चूँकि पक्षी की दर्ज की गई निकटतम साइट रामेश्वरम से लगभग 5,000 किमी दूर है, इसलिये वायुमंडलीय दबाव में बदलाव अल्बाट्रॉस के भारतीय तट पर उतरने के कारणों में से एक हो सकता है।

लाइट-मेंटल्ड अल्बाट्रॉस:

  • वैज्ञानिक नाम: फोबेट्रिया पल्पब्रेट
  • परिचय:
    • इसके अलावा इसे ग्रे- मेंटल्ड अल्बाट्रॉस या लाइट-मेंटल्ड सूटी अल्बाट्रॉस के रूप में जाना जाता है।
    • लाइट- मेंटल्ड अल्बाट्रॉस अपना अधिकांश जीवन उड़ने में बिताते हैं। एक किशोर अल्बाट्रॉस प्रजनन से पूर्व समुद्र में कई वर्ष बिता सकता है।
    • व्यापक रूप में समुद्री क्षेत्र में जीवन बिताने के साथ लाइट- मेंटल्ड अल्बाट्रॉस, दक्षिणी महासागर में एक परिध्रुवीय वितरण को बनाए रखता है।

Light-Mantled

  • बनावट:
    • सिर के चारों ओर गहरा रंग और पीठ एवं पंखों के सिरे पर हल्के राख (Ash) का रंग की संरचना।
    • आँख के ठीक ऊपर सफेद पट्टी की उपस्थिति।
  • जनसंख्या:
    • वर्ष 1998 के एक अनुमान के अनुसार, दुनिया भर में इनकी 21,600 प्रजनन जोड़ियाँ मौजूद थीं।
  • संरक्षण:

स्रोत: द हिंदू

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2