प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

लिएंडर पेस टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल

  • 29 Jul 2024
  • 2 min read

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस 

हाल ही में भारतीय टेनिस के दिग्गज लिएंडर पेस और विजय अमृतराज को खेल के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।

  •  लिएंडर पेस को इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम की खिलाड़ी श्रेणी में शामिल किया गया।
    • उन्होंने युगल और मिश्रित युगल में 18 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं और वे पूर्व युगल विश्व नंबर 1 खिलाड़ी थे। 
    • उन्हें वर्ष 2001 में पद्म श्री और वर्ष 2014 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था
  • पूर्व भारतीय खिलाड़ी विजय अमृतराज को योगदानकर्त्ता श्रेणी में मान्यता दी गई है। 
    • उन्होंने अपना पहला ग्रैंड प्रिक्स इवेंट वर्ष 1970 में खेला था। उन्हें वर्ष 1983 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 
    • वे वर्ष 1974 और वर्ष 1987 में फाइनल में पहुँचने वाली भारतीय डेविस कप टीम का हिस्सा थे। उन्हें वर्ष 2001 में शांति के लिये संयुक्त राष्ट्र का राजदूत भी नियुक्त किया गया था।
  • इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम (ITHF) टेनिस के खेल को समर्पित एक प्रतिष्ठित संस्थान और संग्रहालय है। यह न्यूपोर्ट, रोड आइलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है। 
    • यह टेनिस के लिये आधिकारिक हॉल ऑफ फेम के रूप में कार्य करता है और टेनिस के खेल में उत्कृष्ट व्यक्तियों एवं संगठनों के इतिहास, उपलब्धियों तथा योगदान का जश्न मनाता है। 

और पढ़ें: ग्रैंड स्लैम

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2