विक्टोरिया झील का पुनरुद्धार | 24 Jan 2024

विक्टोरिया झील अनेक पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना कर रही है, जिसके कारण इसके जीर्णोद्धार और संरक्षण के लिये संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता है।

  • भारत स्थित थिंक टैंक सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट और राष्ट्रीय पर्यावरण प्रबंधन परिषद, तंज़ानिया ने झील को बहाल करने की रणनीतियों पर निर्णय लेने के लिये हाल ही में दार एस. सलाम, तंज़ानिया में एक बहुराष्ट्रीय हितधारक मंच कार्यक्रम आयोजित किया।

  • विक्टोरिया झील अफ्रीका की सबसे बड़ी झील और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है। इसकी तटरेखा केन्या (6%), युगांडा (43%), और तंज़ानिया (51%) द्वारा साझा की जाती है।
    • कागेरा, कटोंगा, सियो, याला, न्यांडो, सोंदु मिरिउ और मारा नदियाँ इस झील में गिरती हैं वहीं इसके विपरीत नील नदी इसी झील से निकलती है।