अफ्रीका की करिबा झील | 22 Apr 2024

स्रोत: डाउन टू अर्थ

हाल ही में अल नीनो वेदर पैटर्न ने ज़ाम्बेज़ी क्षेत्र में सूखे और ग्रीष्म लहरों को प्रेरित किया है, जिससे करिबा झील में जल स्तर में गिरावट आई है।

  • करिबा बाँध ज़ाम्बिया और ज़िम्बाब्वे के बीच ज़ाम्बेज़ी नदी बेसिन में स्थित है।
  • आयतन के हिसाब से यह विश्व की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील और जलाशय है।
  • यह हिंद महासागर से लगभग 1300 किलोमीटर ऊपर की ओर स्थित है। यह ज़ाम्बेज़ी नदी पर विक्टोरिया फॉल्स से 200 किलोमीटर नीचे है।
  • यह ज़ाम्बिया और ज़िम्बाब्वे दोनों को पर्याप्त विद्युत शक्ति प्रदान करती है और अफ्रीका में एक संपन्न वाणिज्यिक मछली पकड़ने के उद्योग का समर्थन करती है।

Lake_Kariba

और पढ़ें:  विक्टोरिया झील, भारत की महत्त्वपूर्ण झीलें