प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

कावली पुरस्कार

  • 18 Jun 2024
  • 5 min read

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस

हाल ही में आठ वैज्ञानिकों को खगोल भौतिकी, तंत्रिका विज्ञान और नैनो विज्ञान में उनके योगदान के लिये 2024 कावली पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

  • इस वर्ष पुरस्कार से सम्मानित सभी आठ वैज्ञानिक अग्रणी अमेरिकी विश्वविद्यालयों में प्रोफेसर हैं।

कावली पुरस्कार

  • कावली पुरस्कार से अलग कावली पदक (Kavli Medal), पर्यावरण विज्ञान और इंजीनियरिंग में उत्कृष्टता के लिये प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।
  • यह ब्रिटेन, राष्ट्रमंडल या आयरिश गणराज्य के नागरिकों या कम-से-कम तीन वर्षों के निवास अनुभव वाले निवासियों के लिये खुला है।
  • PhD प्राप्त करने के 15 वर्षों के भीतर, कॅरियर अंतराल को छोड़कर, प्रारंभिक कॅरियर वाले वैज्ञानिकों को यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
  • संयुक्त भौतिक और जैविक विज्ञान पुरस्कार समिति की अनुशंसाओं के आधार पर रॉयल सोसाइटी काउंसिल द्वारा प्राप्तकर्त्ताओं का चयन किया जाता है। नामांकन पाँच वर्ष तक वैध होता है, जिसके उपरांत उम्मीदवारों को पुनः नामांकित होने से पूर्व एक वर्ष की अवधि तक इंतज़ार करना पड़ता है।

कावली पुरस्कार क्या है?

  • परिचय:
    • कावली पुरस्कार एक अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार है जो वैज्ञानिकों को खगोल भौतिकी, नैनोसाइंस और तंत्रिका विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिये मान्यता प्रदान करता है।
    • प्रत्यके दो वर्ष में दिये जाने वाले इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 2008 में हुई थी। इसका नाम नॉर्वेजियन-अमेरिकी व्यवसायी और लोकोपकारक फ्रेड कावली (Fred Kavli) के नाम पर रखा गया है।
    • यह पुरस्कार नॉर्वेजियन एकेडमी ऑफ साइंस एंड लेटर्स द्वारा कावली फाउंडेशन और नॉर्वेजियन शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्रालय के साथ साझेदारी में प्रदान किया जाता है।
  • नोबेल पुरस्कार से तुलना:
    • कावली पुरस्कार, नोबेल पुरस्कार के समान पुरस्कार है जो खगोल भौतिकी, तंत्रिका विज्ञान एवं नैनो विज्ञान के क्षेत्र में दिया जाता है
    • इनमें मुख्य अंतर यह है कि नोबेल पुरस्कार "विगत वर्ष के दौरान" की उपलब्धियों के लिये दिया जाता है जबकि कावली पुरस्कार में किसी भी वर्ष में प्राप्त उपलब्धियों को मान्यता दी जाती है।
  • वर्ष 2024 के विजेता:

क्षेत्र 

विजेता

योगदान

खगोल भौतिकी

हार्वर्ड विश्वविद्यालय के डेविड चारबोन्यू तथा मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की सारा सीगर। 

  • उपलब्धियाँ: ग्रहों एवं उनके वायुमंडल की खोज के साथ उनकी विशेषताओं का वर्णन करना।
  • योगदान: ग्रहों के वायुमंडल में परमाणु तत्त्वों का पता लगाने हेतु अग्रणी विधियाँ स्थापित करना तथा ग्रहों के वायुमंडल में आणविक फिंगरप्रिंट की पहचान करने के लिये महत्त्वपूर्ण थर्मल इंफ्रारेड उत्सर्जन को मापना।

नेनौसाइंस

MIT के रॉबर्ट लैंगर, शिकागो विश्वविद्यालय के आर्मंड पॉल अलीविसाटोस तथा नॉर्थवेस्टर्न विश्वविद्यालय के चाड मिर्किन

  • लैंगर: नियंत्रित दवा वितरण प्रणालियों के लिये नैनो-इंजीनियरिंग।
  • अलीविसाटोस: बायो-इमेजिंग के लिये सेमीकंडक्टर क्वांटम डॉट्स का विकास।
  • मिर्किन: जीन विनियमन एवं इम्यूनोथेरेपी में अनुप्रयोगों के लिये गोलाकार न्यूक्लिक एसिड (SNA) की अवधारणा।

तंत्रिका विज्ञान

नैंसी कनविशर (MIT), विनरिक फ्रीवाल्ड (रॉकफेलर यूनिवर्सिटी), डोरिस त्साओं (कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले)

  • न्यूरोइमेजिंग और न्यूरोनल रिकॉर्डिंग तकनीकों का उपयोग करके चेहरे की पहचान से संबंधित मस्तिष्क कार्यों का मानचित्रण करना, चेहरे के प्रसंस्करण में शामिल मस्तिष्क केंद्रों एवं तंत्रिका संरचनाओं की पहचान करना।

और पढ़ें: नोबेल पुरस्कार-2023

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow