जिमेक्स 24 | 14 Jun 2024

स्रोत: पी.आई.बी

द्विपक्षीय जापान-भारत समुद्री अभ्यास, 2024 (JIMEX 24) का आठवाँ संस्करण जापान के योकोसुका में प्रस्तावित है।

  • इस संयुक्त अभ्यास में बंदरगाह और समुद्री दोनों तरह के चरण शामिल किये गए हैं। बंदरगाह चरण में नौसैन्य गतिविधियों से सबंधित खेल व सामाजिक समन्वय कार्यक्रम होना शामिल हैं। इसके बाद दोनों देशों की नौसेनाएँ जटिल बहु-आयामी संचालन कुशलता के माध्यम से अपनी सहभागिता के साथ क्षमताओं को बढ़ाने पर बल देंगी।
  • भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व INS शिवालिक और जापान की नौसेना का प्रतिनिधित्व गाइडेड मिसाइल विध्वंसक JS युगिरी द्वारा किया जा रहा है। 
    • दोनों नौसेनाओं के एकीकृत हेलीकॉप्टर भी संयुक्त अभ्यास में शामिल हो रहे हैं।
  • जिमेक्स 24 दोनों देशों को एक-दूसरे की सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों से सीखने का अवसर प्रदान करता है और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करने के लिये भारतीय नौसेना व जापान की नौसेना के मध्य परिचालन संबंधी कार्रवाई को सुविधाजनक बनाता है।
  • भारत और जापान के बीच अन्य द्विपक्षीय अभ्यासों में मालाबार अभ्यास (नौसेना अभ्यास), ‘वीर गार्जियन’ SHINYUU मैत्री (वायु सेना) तथा धर्म गार्जियन (थल सेना) शामिल हैं।

और पढ़ें: भारत-जापान समुद्री अभ्यास