प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार, 2024

  • 23 May 2024
  • 2 min read

स्रोत: द हिंदू

हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार, 2024 जेनी एर्पेनबेक द्वारा लिखित और माइकल हॉफमैन द्वारा अनुवादित "कैरोस" को प्रदान किया गया।

  • अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार, जिसे पहले मैन बुकर अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार के नाम से जाना जाता था, वर्ष 2005 में प्रारंभ किया गया था, यह अंग्रेज़ी में अनुवादित और यूनाइटेड किंगडम या आयरलैंड में प्रकाशित एक पुस्तक के लिये प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।
    • इस पुरस्कार का उद्देश्य वैश्विक कथा साहित्य को बढ़ावा देना और अनुवादकों के कार्य की सराहना करना है।
  • पुरस्कार राशि: इस पुरस्कार में 50,000 पाउंड (64,000 अमेरिकी डॉलर) की धनराशि दी जाती है, जिसे लेखक और अनुवादक के बीच समान रूप से साझा किया जाता है।
    • शॉर्टलिस्ट किये गए लेखकों और अनुवादकों में से प्रत्येक को सांत्वना स्वरुप 2,500 पाउंड दिये जाते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीतने वाले भारतीय:     

वर्ष 

लेखक 

कार्य 

1971

वी. एस. नायपॉल

इन अ फ्री स्टेट 

1981

सलमान रुश्दी

नाइट्स चिल्ड्रेन 

1997

अरुंधती  रॉय 

द गॉड ऑफ स्माॅल थिंग्स 

2006

किरण देसाई 

द इनहेरिटेंस लाॅस 

2008

अरविंद अडिग

द वाइट टाइगर 

2022

गीतांजलि श्री

टॉम्ब ऑफ सैंड

और पढ़ें: टॉम्ब ऑफ सैंड ने जीता अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow