जयपुर शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 7 अक्तूबर से शुरू   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

समुद्री साझेदारी अभ्यास (MPX) में INS तबर

  • 07 Sep 2024
  • 2 min read

स्रोत: पी.आई.बी.

हाल ही में भारतीय नौसेना के जहाज़ तबर (INS Tabar) ने भूमध्य सागर में स्पेनिश नौसेना के जहाज़ अटालया के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास (Maritime Partnership Exercise- MPX) में भाग लिया।

  • स्पेनिश नौसेना के साथ MPX द्विपक्षीय नौसैनिक संबंधों को मज़बूती प्रदान करता है तथा समुद्री सहयोग में वृद्धि की प्रतिबद्धता को सशक्त करता है।
  • MPX के बारे में: MPX में स्टेशन कीपिंग, रिप्लेलिशमेंट एट सी एप्रोच (RASAPs), फ्लाइंग एक्सरसाइज़ (FYEX), स्टीम पास्ट और फोटोएक्स (PHOTOEX) सीरियल जैसे उन्नत अभ्यासों की एक शृंखला शामिल थी।
  • INS तबर: यह स्टील्थ फ्रिगेट भारतीय नौसेना के लिये रूस में निर्मित तीसरा तलवार श्रेणी का जहाज़ है, जिसे अप्रैल 2004 में कैलिनिनग्राद में कमीशन किया गया था।
    • यह वायु, सतह और उप-सतह मिशनों को संचालित करने में सक्षम है।
    • यह स्वतंत्र रूप से या किसी बड़े नौसैनिक कार्यबल के हिस्से के रूप में कार्य कर सकता है। 
      • यह मुंबई स्थित भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े में कार्यरत है।
    • यह सुपरसोनिक ब्रह्मोस एंटी-शिप क्रूज़ मिसाइलों और बराक-1 मिसाइलों सहित कई प्रकार के हथियारों तथा सेंसरों से सुसज्जित है। 
      • यह ब्रह्मोस मिसाइल का वहन करने में सक्षम तलवार श्रेणी का पहला युद्धपोत है।

और पढ़ें: भारत के प्रमुख सैन्य अभ्यास

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2