भारत ने 2024 का T-20 वर्ल्ड कप जीता | 03 Jul 2024

स्रोत: हिंदुस्तान टाइम्स

हाल ही में भारत ने बारबाडोस में आईसीसी T-20 विश्व कप जीतकर वर्ष 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अपना ICC खिताब हासिल किया।

  • इस जीत को प्रमुख आईसीसी टूर्नामेंटों में सूखे के अंत के रूप में देखा गया।

पिछले कुछ वर्षों में T-20 विश्व कप का सफर कैसा रहा है?

  • परिचय:
    • T-20 विश्व कप पहली बार वर्ष 2007 में खेला गया था, यह एक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिप है, जो आमतौर पर प्रत्येक दो वर्ष में एक बार आयोजित की जाती है।
    • T-20 विश्व कप वर्ष 2007 में 12 टीमों की प्रतियोगिता के रूप में शुरू हुआ था, इसे वर्ष 2014 के संस्करण से 16 टीमों तक बढ़ा दिया गया था।
    • वर्ष 2024 के संस्करण में चार समूहों में 20 टीमों ने भाग लिया।
  • भारत का प्रदर्शन:
    • भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में फाइनल में पाकिस्तान को हराकर दक्षिण अफ्रीका में पहला पुरुष T-20 विश्व कप जीता।
    • भारत वर्ष 2014 में फाइनल में श्रीलंका से हारकर उपविजेता रहा था।
  • विजेता:
    • दो T-20 विश्व कप जीतने वाली टीमें:
      • भारत (2007 और 2024)

      • वेस्टइंडीज़ (2012 और 2016)

      • इंग्लैंड (2010 और 2022)

    • वर्ष 2022 की जीत के साथ, इंग्लैंड एक साथ दोनों पुरुष विश्व कप: वनडे विश्व कप 2019 और T-20 विश्व कप 2022 जीतने वाली पहली टीम बन गई।

  • विश्व कप 2024 की व्यक्तिगत उपलब्धियाँ:

    • भारत के विराट कोहली, वर्ष 2012 में अपने पदार्पण के बाद से 35 मैचों में 1292 रन बनाकर T-20 विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
    • बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन T-20 विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वर्ष 2007 से वर्ष 2024 के बीच 43 मैचों में 50 विकेट लिये हैं।
  • वर्ष 2024, T-20 फाइनल की मुख्य झलकियाँ:
    • प्लेयर ऑफ द मैच: विराट कोहली
    • प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: जसप्रीत बुमराह
    • T-20 विश्व कप संस्करण में सबसे अधिक विकेट:
      • 17 - अर्शदीप सिंह (भारत, 2024)
      • 17 - फजलहक फारूकी (अफगानिस्तान, 2024)
    • T-20 विश्व कप संस्करण में सबसे कम इकॉनमी रेट:
      • 4.17 - जसप्रीत बुमराह (2024)
    • यह तीसरी बार है जब किसी टीम ने लक्ष्य का बचाव करते हुए T-20 विश्व कप फाइनल जीता है, इससे पहले वर्ष 2007 में भारत और वर्ष 2012 में वेस्टइंडीज़ ने लक्ष्य का बचाव करते हुए जीत हासिल की थी।
    • भारत पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहकर T-20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गई।
    • विश्व कप जीत के बाद, तीन भारतीय खिलाड़ियों विराट कोहली, रोहित शर्मा तथा रवींद्र जडेजा ने T-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों से संन्यास की घोषणा कर दी है।
      • भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने T-20 विश्व कप जीतने पर टीम इंडिया को 125 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है।

  UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न  

प्रिलिम्स:

प्रश्न. वर्ष 2000 में स्थापित लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: (2021)

  1. अमेरिकी गोल्फर टाइगर वुड्स इस पुरस्कार के पहले विजेता थे।
  2. यह पुरस्कार अब तक ज़्यादातर 'फॉर्मूला वन' के खिलाड़ियों को ही मिला है।
  3. रोजर फेडरर को यह पुरस्कार दूसरों की तुलना में सबसे अधिक बार मिला है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

उत्तर: (c)